रायबरेली बाल सुधार गृह से दो किशोर फरार, दीवार फांदकर भागे; देर रात घरों से बरामद, तीन पर FIR

सशक्त न्यूज नेटवर्क
रायबरेली: शहर स्थित बाल सुधार गृह (पर्यवेक्षण गृह) की सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक सामने आई है। यहां निरुद्ध 53 किशोरों में से दो किशोर दीवार फांदकर फरार हो गए। घटना के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। मामले में केयरटेकर सत्य प्रकाश समेत तीन होमगार्ड के खिलाफ शहर कोतवाली में एफआईआर दर्ज की गई है।

जानकारी के अनुसार, फरार हुए दोनों किशोर क्रमशः ऊंचाहार और शिवगढ़ क्षेत्र के रहने वाले हैं। उनके भागने की सूचना मिलते ही पुलिस और बाल सुधार गृह प्रशासन ने तलाश शुरू की। देर रात दोनों किशोरों को उनके-अपने घरों से बरामद कर लिया गया।

बाल सुधार गृह के प्रभारी अधीक्षक रन बहादुर वर्मा की तहरीर पर शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रारंभिक जांच में सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही सामने आने के बाद केयरटेकर सत्य प्रकाश और तीन होमगार्ड को जिम्मेदार मानते हुए उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

घटना के बाद विभागीय स्तर पर भी सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच कर दोषी कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो।

More From Author

You May Also Like