प्रदेश में आठवीं रैंक, जिले में दूसरा स्थान; आयुषी को घर पहुंचकर किया सम्मानित

सशक्त न्यूज नेटवर्क
डलमऊ। क्षेत्र के ग्राम मालियापुर निवासी आयुषी साहू ने हाईस्कूल परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर परिवार, विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। आयुषी ने प्रदेश में आठवीं और रायबरेली जिले में दूसरा स्थान हासिल किया है।

शनिवार को श्री फाउंडेशन के चेयरमैन एवं वरिष्ठ समाजसेवी मनोज द्विवेदी ‘दादा श्री’ आयुषी के घर पहुंचे। उन्होंने मेधावी छात्रा को सम्मानित कर उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रतिभाओं का सम्मान समाज को शिक्षा के प्रति प्रेरित करता है और बेटियां आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं।

आयुषी की इस उपलब्धि पर परिवार और ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। सम्मान समारोह में नीरज मिश्रा, सौरभ सिंह, पिंटू तिवारी और शैलेंद्र सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

More From Author

You May Also Like