Categories:
ब्रेकिंग न्यूज़
योग के संग हरियाली का संदेश मातृभूमि सेवा मिशन ने बांटे पौधे
योग से हरित समाज की ओर
पौध वितरण के साथ संरक्षण का संकल्प
रायबरेली, 12 जुलाई।
मातृभूमि सेवा मिशन, रायबरेली द्वारा संचालित दैनिक निःशुल्क योग शिविर के उपरांत रविवार को राणा बेनी माधव पार्क (शहीद स्मारक) में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत उपस्थित साधकों को एक-एक पौधा वितरित किया गया तथा वृक्षारोपण के साथ उनके संरक्षण का संकल्प दिलाया गया।
कार्यक्रम के संयोजक प्रदीप पाण्डेय ने कहा कि केवल पौधा लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसे वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। प्रत्येक व्यक्ति अपनी माँ के नाम एक वृक्ष अवश्य लगाए और उसके संरक्षण का संकल्प भी निभाए।
मातृभूमि सेवा मिशन के महामंत्री देवेंद्र नाथ मिश्रा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। वृक्षारोपण तभी सफल होगा, जब लगाया गया प्रत्येक पौधा सुरक्षित रहकर वृक्ष का रूप ले।
इस अवसर पर अनूप शर्मा, राज अग्रहरी, शिवांशी, रश्मि, सुमन, एडवोकेट अजय सिंह, राकेश यादव, राममिलन, सुशील सिंह, राकेश, अरविंद, सत्येंद्र, शिवचंद्र पाण्डेय तथा दिनेश पाण्डेय सहित सभी उपस्थित साधकों को एक-एक पौधा वितरित किया गया। सभी ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया।