राम कथा संपन्न, भागवत कथा शुरू; आचार्य प्रद्युम्न बोले- भक्ति, ज्ञान और वैराग्य का मार्ग दिखाती है भागवत

सशक्त न्यूज नेटवर्क
रायबरेली। मुंशीगंज के कैलाशपुर स्थित मां वैष्णवी दरबार में चल रही श्रीराम कथा का सोमवार को समापन हो गया। इसके बाद शाम को श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
श्रीधाम वृंदावन से आए कथा व्यास आचार्य प्रद्युम्न ने श्रीमद्भागवत महात्म्य का वर्णन करते हुए कहा कि भागवत कथा मनुष्य को भक्ति, ज्ञान और वैराग्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि सत्संग और भगवान की भक्ति से जीवन में सकारात्मक बदलाव आता है तथा मनुष्य का कल्याण होता है।
कथा के दौरान श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से कथा श्रवण किया। आचार्य ने धर्म, सदाचार और ईश्वर भक्ति के महत्व पर भी प्रकाश डाला।
इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी देवेंद्रानंद गिरि महाराज, स्वामी दिव्यानंद गिरि, स्वामी राम चैतन्य गिरि, सुधाकर, सुशील शास्त्री, आचार्य उमाकांत और अभय शास्त्री सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। कथा स्थल पर पूरे समय भक्तिमय वातावरण बना रहा।

More From Author

You May Also Like