Categories:
ब्रेकिंग न्यूज़
श्रीराम विवाह व परशुराम संवाद प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु
सशक्त न्यूज नेटवर्क
रायबरेली : मुंशीगंज स्थित मां वैष्णवी दरबार में चल रही श्रीराम कथा में शनिवार को कथा व्यास आचार्य अजय शास्त्री ने श्रीराम विवाह एवं भगवान परशुराम संवाद प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा सुनकर श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर हो गए।
आचार्य अजय शास्त्री ने बताया कि जनकपुरी में भगवान श्रीराम द्वारा शिव धनुष भंग किए जाने के बाद माता सीता का विवाह श्रीराम के साथ संपन्न हुआ। इसके साथ ही भगवान परशुराम और श्रीराम के बीच हुए संवाद का विस्तार से वर्णन करते हुए कहा कि यह प्रसंग मर्यादा, विनम्रता और धर्म की विजय का प्रतीक है। भगवान श्रीराम ने अपने शालीन व्यवहार और मधुर वाणी से भगवान परशुराम के क्रोध को शांत किया था।
कथा के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम और माता सीता के विवाह प्रसंग का श्रवण कर जयकारे लगाए। पूरा पंडाल भक्ति गीतों और प्रभु के जयघोष से गुंजायमान रहा। कथा के अंत में आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।