यूपी पुलिस में बड़े पैमाने पर फेरबदल, 206 पीपीएस अधिकारियों के तबादले

सशक्त न्यूज नेटवर्क
लखनऊ। प्रदेश सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 206 पीपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। एक साथ जारी हुई इस व्यापक तबादला सूची से कई जिलों और कमिश्नरेटों की पुलिस व्यवस्था में बदलाव देखने को मिलेगा।

उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 206 प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। जारी तबादला सूची में पुलिस उपाधीक्षक (सीओ), सहायक पुलिस आयुक्त, मंडलाधिकारी और पीएसी के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

तबादलों में कई जिलों के पुलिस उपाधीक्षकों को दूसरे जनपदों में भेजा गया है, जबकि कई अधिकारियों को कमिश्नरेट व्यवस्था वाले शहरों में सहायक पुलिस आयुक्त के पद पर तैनाती मिली है। रायबरेली, प्रतापगढ़, गोरखपुर, वाराणसी, कानपुर, आगरा, झांसी, मथुरा, अयोध्या, बरेली और मेरठ समेत अनेक जिलों में नई तैनातियां की गई हैं।

रायबरेली में भी अधिकारियों की तैनाती बदली गई है। संतोष कुमार सिंह को उन्नाव से रायबरेली भेजा गया है, जबकि सुजीत कुमार राय और आशीष निगम को भी रायबरेली में नई जिम्मेदारी दी गई है। वहीं अनिल कुमार सिंह का रायबरेली से बस्ती तबादला किया गया है तथा अरुण कुमार नौहार को रायबरेली से अंबेडकरनगर भेजा गया है।

गृह विभाग के इस आदेश को कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा प्रशासनिक कार्यकुशलता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नई तैनाती वाले अधिकारियों को शीघ्र कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

More From Author

You May Also Like