Categories:
ब्रेकिंग न्यूज़
प्रधान अखिलेश यादव का सराहनीय प्रयास: जनगणना कर्मियों को दी राहत सामग्री, कार्य में आई तेजी
सशक्त न्यूज नेटवर्क
लालगंज विकास खंड की ग्राम पंचायत मुस्तफाबाद बेलहनी में जनगणना कार्य के दौरान ग्राम प्रधान अखिलेश यादव द्वारा जनगणना कर्मियों के लिए किया गया सहयोग चर्चा का विषय बना हुआ है। भीषण गर्मी को देखते हुए प्रधान ने ग्राम पंचायत सचिवालय में कार्यरत सभी प्रगणकों को एक-एक पानी की बोतल, पेन तथा एनर्जी ड्रिंक पाउडर (ग्लूकोन-डी) प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।
प्रधान अखिलेश यादव केवल राहत सामग्री तक ही सीमित नहीं रहे, बल्कि जनगणना कार्य को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए लगातार स्थानीय स्तर पर सहयोग भी उपलब्ध करा रहे हैं। उनके सहयोग से जनगणना कर्मियों को गांव में आवासों की पहचान करने और सही जानकारी एकत्र करने में काफी सुविधा मिल रही है।
सकारात्मक माहौल और बेहतर समन्वय का ही परिणाम है कि ग्राम पंचायत में मकान सूचीकरण एवं जनसंख्या गणना का 75 प्रतिशत से अधिक कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया जा चुका है। जनगणना कर्मियों ने ग्राम प्रधान के इस सहयोगात्मक और संवेदनशील रवैये की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।
ग्राम पंचायत स्तर पर जनप्रतिनिधि और सरकारी कर्मियों के बीच ऐसा तालमेल न केवल जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्यों को गति देता है, बल्कि जनसेवा की एक प्रेरणादायक मिसाल भी प्रस्तुत करता है।