Categories: अपराध

रायबरेली में लाखों की चोरी, बेटी की शादी के जेवर-नगदी पार, पुलिस ने बेटे को बताया चोर

सशक्त न्यूज नेटवर्क
रायबरेली। रायबरेली के बछरावां थाना क्षेत्र के कुंदनगंज गांव में एक हलवाई के घर लाखों रुपये की चोरी हो गई है। चोरों ने बेटी की शादी के लिए रखे सोने-चांदी के जेवर, मकान के कागजात और करीब दो लाख रुपये नकद चुरा लिए। पीड़ित परिवार ने पुलिस पर उनके बेटे को ही घटना का आरोपी बनाने और फंसाने का गंभीर आरोप लगाया है।

पीड़ित मुन्नालाल हलवाई अपनी बेटी संध्या की शादी की तैयारी कर रहे थे। बृहस्पतिवार को वह परिवार सहित शिवरतनगंज, अमेठी गए हुए थे। उनका पुत्र विवेक घर में अकेला था। शुक्रवार रात करीब नौ बजे विवेक खाना खाने बाहर गया था। रात करीब साढ़े दस बजे वह लौटा तो घर का दरवाजा खुला पाया।

चोरी की जानकारी होने पर मुन्नालाल की पत्नी सरोज बेहोश हो गईं, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। घटना की सूचना पर डायल 112 और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। मुन्नालाल के अनुसार, पुलिस ने उनके बेटे विवेक को ही चोरी का आरोपी बताया है। उन्होंने पुलिस पर अपने बेटे को झूठा फंसाने का आरोप लगाया है।

पुलिस पर बेटे को फंसाने का आरोप
पीड़ित मुन्नालाल हलवाई ने पुलिस की जांच पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि पुलिस ने उनके बेटे विवेक को ही चोरी का आरोपी बताया है। मुन्नालाल ने आरोप लगाया कि पुलिस उनके बेटे को झूठा फंसाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग की है।

क्षेत्र में बढ़ती चोरियों से आक्रोश
बछरावां थाना क्षेत्र में चोरी की यह पहली घटना नहीं है। थाना प्रभारी श्याम कुमार पाल के दो महीने के कार्यकाल में दर्जनों चोरियां हुई हैं। क्षेत्रीय लोग पुलिस की लापरवाही से बेहद आक्रोशित हैं। उनका कहना है कि पुलिस चोरियों को रोकने में नाकाम साबित हो रही है।

More From Author

You May Also Like