राहुल गांधी का रायबरेली और अमेठी का दो दिवसीय दौरा कल से, दिशा बैठक की करेंगे अध्यक्षता

रायबरेली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी कल, 13 मार्च को रायबरेली और अमेठी के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगे। वह दोपहर में रायबरेली पहुंचेंगे और अपने दौरे की शुरुआत बचत भवन में आयोजित जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक की अध्यक्षता के साथ करेंगे। इस दौरान वह जनता और कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे, साथ ही अमेठी में एक तेरहवीं कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।

राहुल गांधी 1३ मार्च को दोपहर में रायबरेली पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। यहां वह तीन बजे बचत भवन में दिशा की महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में जिले के विकास कार्यों और योजनाओं की समीक्षा की जाएगी। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। शाम को उनका रात्रि प्रवास भुएमऊ अतिथि गृह में होगा। वह रात में स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात कर सकते हैं। यह दौरा राजनीतिक रूप से काफी अहम माना जा रहा है।

रायबरेली में जनसंवाद और महत्वपूर्ण बैठकें
13 मार्च को राहुल गांधी भुएमऊ अतिथि गृह में ही जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। यह संवाद कार्यक्रम सुबह आयोजित किया जाएगा। इस दौरान वह स्थानीय मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं और कार्यकर्ताओं से आगामी रणनीतियों पर विचार-विमर्श करेंगे। इस दौरान वह क्षेत्र की समस्याओं को भी सुनेंगे और उनके समाधान पर विचार करेंगे। उनका यह दौरा क्षेत्र में पार्टी की गतिविधियों को गति देने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

अमेठी में पूर्व महासचिव की तेरहवीं में शिरकत
दोपहर में राहुल गांधी अमेठी के गौरीगंज के लिए रवाना होंगे। अमेठी पहुंचने के बाद वह नैना रिसॉर्ट में आयोजित एक तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव योगेंद्र मिश्रा की तेरहवीं है। राहुल गांधी इस अवसर पर दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और उनके परिवार से मुलाकात करेंगे। इस दौरे से दोनों संसदीय क्षेत्रों में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ने की उम्मीद है।

More From Author

You May Also Like