Categories: अपराध

सीतापुर में चोरों का गिरोह पकड़ा गया, महिला के इशारे पर वारदातें कबूल

सशक्त न्यूज नेटवर्क
सीतापुर। जनपद सीतापुर की कोतवाली मिश्रिख क्षेत्र के अशरफनगर गांव में शनिवार देर रात एक बार फिर ग्रामीणों ने सतर्कता दिखाते हुए चोरी की फिराक में घुसे कुछ गैर-जनपदीय चोरों को दबोच लिया। यह चोर प्रकाश राठौर नामक व्यक्ति के घर में सेंध लगाने का प्रयास कर रहे थे। ग्रामीणों के शोर मचाने पर दो चोर मौके पर ही हत्थे चढ़ गए, जबकि उनके बाकी साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके के लिए रवाना हो गई है।

गांव में चोरी की घटनाओं से आक्रोशित ग्रामीण

ग्रामीणों ने बताया कि यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पूर्व भी प्रकाश राठौर के घर से किराये पर दी जाने वाली पाइप और लोहे का सामान चोरी हो चुका है। इसके अलावा, गांव में ट्रैक्टरों की बैटरियां भी चोरी होने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इन लगातार हो रही चोरियों ने ग्रामीणों में गहरा आक्रोश पैदा कर दिया है। लोग अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं और चाहते हैं कि पुलिस इन चोर गिरोहों पर सख्त कार्रवाई करे।

More From Author

You May Also Like