दिल्ली जा रही बस खड्ढे में गिरी 12 यात्री घायल , बस में सवार थे 55 यात्री
सशक्त न्यूज नेटवर्क
बाराबंकी। लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे पर शहर कोतवाली क्षेत्र में रविवार रात करीब 2:00 बजे गोरखपुर से दिल्ली जा रही रोडवेज अंडरपास के पास करीब 15 फीट नीचे जा गिरी और पलट गई।
चीख पुकार के बीच हाईवे से गुजर रहे अन्य वाहनों ने पुलिस को सूचना दी। कड़ाके की ठंड और कोहरे के बीच भारी पुलिस बल ने राहत और बचाव कर शुरू किया। बस में करीब 55 यात्री सवार थे। हादसे में करीब 20 यात्रियों के घायल होने की सूचना है।
मौके पर पहुंचे सीओ सिटी संगम कुमार स्वयं राहत और बचाव कार्य में लग रहे। घायलों का इलाज किया जा रहा है। पुलिस मौके पर जांच कर रही है।