रायबरेली के कुचरिया ओवरब्रिज पर भीषण सड़क हादसा, कार पलटने से कई गंभी घायल
रायबरेल। प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग (फोरलेन) पर कुचरिया ओवर ब्रिज पर गुरुवार दोपहर बाद लगभग 3 बजे के एस पास एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर/सड़क किनारे टकराने के बाद बुरी तरह पलट गई, जिससे वाहन चालक सहित उसमें सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही भदोखर थाना क्षेत्र की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल भिजवाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की हालत देखकर हादसे की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।
समाचार लिखे जाने तक घायलों की पहचान और संख्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और वाहन पर नियंत्रण खोना हादसे की वजह मानी जा रही है।
घटना के चलते कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा, जिसे पुलिस ने सुचारू कराया। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।