Categories: अपराध

आपत्तिजनक टिप्पणी कर वायरल की युवती की फोटो, टूट गई शादी

सशक्त न्यूज नेटवर्क
श्रावस्ती। इकौना क्षेत्र निवासी एक युवक ने बीते दिनों एक युवती की फोटो पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर उसे सोशल मीडिया कर वायरल कर दिया। जिसके चलते युवती की शादी टूट गई। रविवार की रात युवती के भाई ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई है।

इकौना क्षेत्र निवासी युवक ने अपनी तहरीर में बताया कि उसकी बहन की शादी तय थी। इस दौरान इकौना देहात के उपाध्याय तालाब निवासी आसिफ ने उनकी बहन का फोटो अपने मोबाइल से खींचकर उस पर आपत्तिजनक टिप्पणी की और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसके चलते उनकी बहन का लगा लगाया रिश्ता टूट गया। यही नहीं उनके परिवार और बहन की इज्जत भी धूमिल हुई।

भाई ने ये भी आरोप लगाया कि विपक्षी परिजनों को जानमाल की धमकी भी दे रहा है। इकौना थाना प्रभारी परमानंद तिवारी ने बताया कि भाई की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। तथ्यों की जांच जारी है।

More From Author

You May Also Like