लखनऊ जा रहा ट्राला हाईवे पर पलटा, राहगीर जाम में फंसे
सशक्त न्यूज नेटवर्क
सीतापुर। खैराबाद लखनऊ दिल्ली एन एच 30 नेशनल हाईवे पर शुक्रवार भोर दो ट्राला आपस में भिड़ गए। इसमें से एक ट्राला पलट गया। इससे हाईवे पर जाम लग गया। अभी हाईवे की एक लाइन से ही दोनों ओर का यातायात पास किया जा रहा है। दोनों वाहनों के ड्राइवर सुरक्षित हैं।
शुक्रवार सुबह काशीपुर से पेपर रोल लेकर लखनऊ जा रहा ट्राला थाना खैराबाद के मछरेहटा चौराहा पहुचा। उसी समय मछरेहटा से खैराबाद की तरफ गिट्टी से लदा ट्राला आ गया। दोनों वाहन टकरा गये ।जिससे पेपर रोल लदा ट्रेलर ट्रक पलट गया। पेपर की गाठे पूरे हाईवे पर बिखर गई। गनीमत रही कि उस समय कोई वाहन नीचे नही आ गया। एक बड़ा हादसा टल गया।
पुलिस और टोल पेट्रोलिंग टीम ने मौके पर पहुच कर हाईवे को खाली कराने का काम शुरू कर दिया है। हालांकि नेशनल हाईवे पर जाम लगा हुआ है।