Categories:
अपराध
गौशाला में 30 से अधिक मृत गोवंशों की खबर से स्थानीय लोगों में रोष
सशक्त न्यूज नेटवर्क
रायबरेली जनपद में शिवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पडीरा कला की गौशाला में गोवंशो की खाल निकालने का बुधवार को इंटरनेट मीडिया पर वीडियों वायरल होने के बाद मौके पर पहुंचे हिदू संगठन के लोगो ने देखा तो गौशाला के अन्दर व बाहर गड्ढे में भारी संख्या में गोवंश के शव नजर आए।
जिसको लेकर लोगों ने एसडीएम , सीओ सहित कई अधिकारियो फोन किया मौके पर पहुंचे एसडीएम, सीओ के कार्यवाही के आश्वासन लोग शान्त हुए।
गुरुवार को पडीरा कला स्थित गौशाला में भारी संख्या में हिंदू संगठन के लोग पहुंच गए हिंदू संगठन के लोगों ने देखा कि दो गोवंशों के शव गौशाला के अन्दर पड़े थे तो वहीं गौशाला के कुछ दूरी पर एक गड्ढे में 2 दर्जन से अधिक गोवंशों के शव पड़े थे जिसको लेकर हिंदू संगठन के लोग प्रदर्शन करने लगे।
प्रदर्शन करने वाले लोगों ने महराजगंज एसडीएम व अन्य अधिकारियों से शिकायत की मौके पर पहुंचे एसडीएम गौतम सिंह ने कार्रवाई का आश्वासन दिया तब कहीं जाकर लोग अपने घर गए।
एसडीएम गौतम सिंह ने बताया की गौवंशो और अवशेषों को दफनवा दिया गया है। गौशाला के केयर ट्रेकर अपने दायित्व का निर्वाहन नहीं किया है केयर ट्रेकर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।