• Mon. Nov 10th, 2025

Sashakt News

सशक्त न्यूज़- सच्ची और सशक्त ख़बर

दो जिलों से जारी मृत्यु प्रमाण पत्र, कौन सही कौन गलत जांच में होगा फैसला

News Desk

ByNews Desk

Oct 1, 2024
Img 20241001 Wa0000

रायबरेली: जन्म प्रमाणपत्रों के बाद अब मृत्यु प्रमाणपत्रों में भी फर्जीवाड़े के साक्ष्य सामने आ गए हैं। फतेहपुर जिले में लोक निर्माण विभाग में कार्यरत बेलदार अतर सिंह की मौत हो गई। मौत के बाद मैना देवी ने फतेहपुर और शांती देवी ने रायबरेली से अलग-अलग तारीख का मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाकर भुगतान के लिए आवेदन कर दिया। दोनों ही महिलाओं ने मृतक आश्रित के रूप में नौकरी दिलाने की मांग की। दो-दो आवेदनों के बाद विभाग में अफरातफरी का माहौल है। अब दोनों मृत्यु प्रमाणपत्रों की जांच शुरू करा दी गई है।
ऊंचाहार के कंदरावा के अतर सिंह फतेहपुर में पीडब्ल्यूडी में बेलदार पद पर तैनात थे। उनकी मौत होने के बाद उनकी पत्नी शांति देवी ने मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया । गांव के लोगों द्वारा बताया जा रहा है कि अतर सिंह ने दो विवाह किए थे। एक रायबरेली और दूसरा फतेहपुर में। छह अगस्त को अतर सिंह की मौत कंदरावां में हो गई।
लोगों का कहना है कि दूसरी पत्नी कुछ लोगों के साथ आई और शव को फतेहपुर लेकर चली गई और दाह-संस्कार किया। अब तो ने नौकरी के लिए आवेदन किया है। विभाग अधिकारी दोनों के मृत्यु प्रमाण पत्र को लेकर उहापोह में हैं। दोनों प्रमाण पत्रों के सत्यापन के लिए पत्र जारी किया गया है। कंदरावां के पंचायत
सचिव बीरेंद्र सिंह ने बताया कि अतर सिंह की मौत छह अगस्त 2023 को कंदरावां में हुई थी। उनकी पत्नी ने मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया था। मौत गांव में होने के कारण प्रमाण पत्र जारी किया गया है। इस बाबत मुख्य विकास अधिकारी अर्पित उपाध्याय से दूरभाष पर संपर्क करने का कई बार प्रयास किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। जिला पंचायत राज अधिकारी सौम्य शील सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है।

Related posts:

बीएलओ घर-घर जाकर देंगे गणना प्रपत्र, यूपी में 1.62 लाख बीएलओ की तैनाती

न्यूज़ नेटवर...
Thursday November 6, 2025

अमृत योजना के अंतर्गत नगरीय निकायों के नागरिकों को दी जा रही हैं बुनियादी सुविधाएं

  न्...
Tuesday November 4, 2025

कार्तिक पूर्णिमा मेला के उपलक्ष्य में बड़ा मठ डलमऊ में आयोजित कार्यक्रमों का उपक्रम

डलमऊ, रायबरे...
Sunday November 2, 2025

25 नवंबर को आम श्रद्धालु नहीं कर सकेंगे रामलला के दर्शन, पढ़ें पूरी खबर

  अय...
Tuesday October 28, 2025

साऊदी अरब में रायबरेली के युवक को सुनाई गई सजा

न्यूज डेस्क।...
Monday October 27, 2025

यूपी के इस गांव में रहते हैं सबसे अधिक पढ़ें लिखे लोग

न्यूज डेस्क।...
Saturday October 25, 2025

चौकियां बना अराजकतत्वों समेत अपराधियों पर नकेल की पुलिस कर रही तैयारी

ऊंचाहार (राय...
Saturday October 25, 2025

कतर्नियाघाट क्षेत्र में बढ़ा जंगली जानवरों का आतंक, एक माह में तीसरा हमला

  बह...
Saturday October 25, 2025

जेल की दीवारों के भीतर भी सजे सुहाग के रंग, करवा चौथ की धूम, 24 बंदियों ने उतारी पतियों की आरती, 14 ...

जेल की दीवार...
Saturday October 11, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *