• Mon. Nov 10th, 2025

Sashakt News

सशक्त न्यूज़- सच्ची और सशक्त ख़बर

एफ.जी.आई.ई.टी. छात्र चंद्र प्रकाश ने जीता स्वर्ण पदक

News Desk

ByNews Desk

Nov 10, 2025
IMG 20251110 WA0033 एफ.जी.आई.ई.टी. छात्र चंद्र प्रकाश ने जीता स्वर्ण पदक

 

ग्रेटर नोएडा
अब्दुल कलाम स्पोर्ट्स स्टेट फेस्ट 2025 का सफल आयोजन 6 और 7 नवंबर को गलगोटिया कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, ग्रेटर नोएडा, जी.बी. नगर में किया गया। इस प्रतियोगिता के लखनऊ जोन का आयोजन बाबू सुंदर सिंह इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, निगोहां, लखनऊ में हुआ था।

इस प्रतियोगिता में फिरोज गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, रायबरेली के कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग विभाग के चौथे वर्ष के छात्र चंद्र प्रकाश ने शतरंज प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक अर्जित कर संस्थान एवं जनपद का नाम रोशन किया।

संस्थान के स्पोर्ट्स ऑफिसर प्रवेश नारायण सिंह ने बताया कि छात्र की इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर संस्थान के शैक्षणिक निदेशक डॉ. मनीष सक्सेना ने हर्ष व्यक्त किया और कहा कि “एफ.जी.आई.ई.टी. के छात्र ऊर्जा, प्रतिभा और अनुशासन के प्रतीक हैं। चंद्र प्रकाश ने अपनी मेहनत और लगन से संस्था को प्रदेश स्तर पर गौरवान्वित किया है।”

Related posts:

महोत्सव में स्थानीय कलाकारों ने मोहा मन, नगर पंचायत अध्यक्ष ने किया सम्मानित

रायबरेली का...
Monday November 10, 2025

किसानों ने श्वेतधारा डेरी पर लगाया भेदभाव पूर्ण व्यवहार करने का आरोप

न्यूज नेटवर्...
Sunday November 9, 2025

अंकित राज कृष्णा ग्रुप बरेली के कलाकारों ने मोहा मन

न्यूज़ नेटवर...
Saturday November 8, 2025

टीईटी के खिलाफ़ 24 नवंबर को जंतर-मंतर पर रायबरेली जिले के शिक्षक करेंगे प्रदर्शन

न्यूज नेटवर्...
Saturday November 8, 2025

डलमऊ महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में झूम रहे लोग

न्यूज नेटवर्...
Friday November 7, 2025

महोत्सव में दिखी कला संस्कृति और विरासत की सांक्षी झलक

  &n...
Thursday November 6, 2025

सफलतापूर्वक मेला संपन्न कराने को लेकर महामंडलेश्वर ने दी बधाई

न्यूज़ डेस्क...
Wednesday November 5, 2025

मां गंगा की आरती के साथ शुरू हुआ कार्तिक पूर्णिमा प्रांतीय मेला

नीरज शुक्ल ...
Tuesday November 4, 2025

अमेरिका प्रवासी शशिकला सिंह के सान्निध्य में सम्पन्न हुआ तीन दिवसीय योग शिविर

नीरज शुक्ल। ...
Tuesday November 4, 2025