• Mon. Nov 10th, 2025

Sashakt News

सशक्त न्यूज़- सच्ची और सशक्त ख़बर

जल्दी पैसा कमाने में तीन हजार लोगों ने गंवा दिए 50 लाख

News Desk

ByNews Desk

Nov 10, 2025
compressed image2025 11 10 03 41 13.930208 1 जल्दी पैसा कमाने में तीन हजार लोगों ने गंवा दिए 50 लाख

 

न्यूज़ नेटवर्क

सीतापुर जनपद में एक ट्रेडिंग कंपनी ने चक्कर में आकर करीब तीन हजार लोगों के 50 करोड़ रुपये डूब गए। अब कंपनी का डायरेक्टर दुबई भाग गया है। एक पीड़ित ने शहर कोतवाली में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

शहर के मोहल्ला नवीन चौक निवासी विराट राठौर के अनुसार बोम्बीटेक्स एक्सचेंज/ बीमैक्स रियेलिटी कंपनी ने कुछ समय पहले सीतापुर, लखीमपुर व हरदोई आदि जिलों में सेमिनार आयोजित किए। जिसमें लखीपुर खीरी के मितौली मदाह राजेपुर निवासी जय प्रकाश मौर्या ने अपने आप को कंपनी का डायरेक्टर बताता था।

उसने लोगों को बताया कि कंपनी ट्रेडिंग का काम करती है। लोग कंपनी में जुड़कर अपने साथ अन्य लोगों को जोड़ते हुए टीम बनाकर लाभ कमा सकते हैं। प्रतिदिन मिलने वाला लाभ माह के अंत में उनके लगाए गए धन का 15 प्रतिशत होगा। पीड़ित ने रुपया लगाना शुरू कर दिया।

30 जून तक सब कुछ सुचारू रूप से चलता रहा। लेकिन जुलाई माह के बाद से कंपनी ने पेमेंट देना बंद कर दिया गया। पीड़ित और उनके साथियों के दबाव डालने पर आरोपी ने बताया कि सभी लोग ऐजररॉप क्वाइन में इनवेस्ट करें। जिसमें पीड़ितों का रुपया रिकवर हो जाएगा।

इसके अलावा आरोपी ने एक गेमिंग प्लेटफार्म के बारे में जानकारी देते हुए लोगों को गेम खेलने की सलाह दी। इस पर लोगों ने विरोध किया तो आरोपी ने उनको धमकाते हुए बताया कि ट्रेडिंग भार में लीगल नहीं है, वह सबको फंसा देगा।

उसके झांसे में लगभग तीन हजार लोग आ गए। सुनहरे भविष्य या इनकम मिलने की आशा में लोन लेकर जमीन व गहने बेचकर पीड़िताें ने कंपनी को करीब 50 करोड़ रुपये दिए। अब जय प्रकाश और उसके साथी अनुष्का मौर्या, देवेंद्र मौर्या, नीतिका मौर्या, दयाशंकर मौर्या ने सभी से पलड़ा झाड़ लिया है।

शहर के सहसापुर निवासी देवेंद्र मौर्या ने पीड़ितों को बताया कि वह सभी ऑनलाइन रुपये जमा न करके उसको नकद दें। वह जयप्रकाश मौर्य को सीधे रुपये दे देता था। अब जय प्रकाश दुबई भाग गया है। उसने अपने पूरे परिवार का पासपोर्ट भी बनवा लिया है। पीड़ितों ने रुपये वापस दिलाए जाने की मांग की है। इंस्पेक्टर अनूप शुक्ला ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है।

Related posts:

स्वास्थ्य कर्मचारियों की लापरवाही से गई नवजात की जान

न्यूज नेटवर्...
Sunday November 9, 2025

रोडवेज बस के कंडक्टर से बैग छीन कर भाग रहे युवक के साथी को लोगों ने पकड़ा

  न्यू...
Sunday November 9, 2025

दरवाजा खोलकर घर में घुसे चोर, उठा ले गए चार लाख कीमत के जेवर

  न्...
Sunday November 9, 2025

दिल्ली हाई कोर्ट में लगाया रायबरेली जिला अस्पताल से जारी फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र

न्यूज़ नेटवर...
Sunday November 9, 2025

रायबरेली में गेगासों गंगा पुल के मरम्मत पर खर्च होंगे 16 करोड़, काम शुरू

न्यूज़ नेटवर...
Sunday November 9, 2025

अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, एक श्रमिक की मौत सात की हालत गंभीर

  &n...
Saturday November 8, 2025

मदरसा प्रबंधन पर दुराचार का आरोप केस दर्ज

सीतापुर म...
Saturday November 8, 2025

वाट्सएप पर गाय की तस्वीर भेजकर ठगे 91 हजार

  न्...
Saturday November 8, 2025

दो पक्षों में हुई मारपीट में पांच लहूलुहान, हालत गंभीर

न्यूज़ नेटवर...
Saturday November 8, 2025