• Sun. Nov 9th, 2025

Sashakt News

सशक्त न्यूज़- सच्ची और सशक्त ख़बर

अंकित राज कृष्णा ग्रुप बरेली के कलाकारों ने मोहा मन

News Desk

ByNews Desk

Nov 8, 2025
compressed image2025 11 06 21 35 28.265530 अंकित राज कृष्णा ग्रुप बरेली के कलाकारों ने मोहा मन

न्यूज़ नेटवर्क
रायबरेली जनपद के डलमऊ कस्बे में चल रहे डलमऊ महोत्सव में शनिवार को अंकित राज कृष्णा ग्रुप बरेली के कलाकारों ने सीता स्वयंवर व सिंदूरी भगवान हनुमान का मंचन किया। जिसे देखकर लोगों ने खूब सराहना की।

डलमऊ महोत्सव का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। डलमऊ में महोत्सव की धूम मची हुई है। प्रांतीय महोत्सव को देखने के लिए लोग दूरदराज से आ रहे हैं। वृंदावन से आई टीम का सांस्कृतिक कार्यक्रम हर किसी को पसंद आ रही है। महोत्सव का आनंद लेने के साथ लोग चाट, पकौड़ी का भी आनंद ले रहे हैं।

शुक्रवार रात को लखनऊ से आई लोक गायिका कुसुम वर्मा ने लोकगीत सुनाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। महोत्सव में स्थानीय कलाकारों ने नृत्य, कला व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

चेयरमैन पं. बृजेश दत्त गौड़ ने बताया कि सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से आए कलाकारों के आलावा स्थानीय कलाकारों को मंच पर अवसर दिया जा रहा है। महोत्सव में स्कूली बच्चों की सहभागिता हो रही है।

इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष शुभम गौड़, मनोज पांडेय, अमित तिवारी, आशीष श्रीवास्तव, लिपिक सोहराब अली, सतीश जायसवाल, गिरजा शंकर त्रिपाठी, अमरेश पांडेय, पिंटू यादव, आशु तिवारी व अमित तिवारी मौजूद रहे।

Related posts:

टीईटी के खिलाफ़ 24 नवंबर को जंतर-मंतर पर रायबरेली जिले के शिक्षक करेंगे प्रदर्शन

न्यूज नेटवर्...
Saturday November 8, 2025

डलमऊ महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में झूम रहे लोग

न्यूज नेटवर्...
Friday November 7, 2025

महोत्सव में दिखी कला संस्कृति और विरासत की सांक्षी झलक

  &n...
Thursday November 6, 2025

सफलतापूर्वक मेला संपन्न कराने को लेकर महामंडलेश्वर ने दी बधाई

न्यूज़ डेस्क...
Wednesday November 5, 2025

मां गंगा की आरती के साथ शुरू हुआ कार्तिक पूर्णिमा प्रांतीय मेला

नीरज शुक्ल ...
Tuesday November 4, 2025

अमेरिका प्रवासी शशिकला सिंह के सान्निध्य में सम्पन्न हुआ तीन दिवसीय योग शिविर

नीरज शुक्ल। ...
Tuesday November 4, 2025

ग्रामीण संस्कृति की प्राचीनता व आधुनिकता की अनुभूति कराता है डलमऊ का कार्तिक पूर्णिमा मेला

  न्यू...
Tuesday November 4, 2025

सामूहिक यज्ञाेपवीत संस्कार में शामिल हुए 101 बटुक, महामंडलेश्वर ने दिया आशीर्वाद

  न्...
Monday November 3, 2025

प्राकृतिक चित्रकारी से आकर्षक बनाए गए गंगा घाट

  नी...
Sunday November 2, 2025