• Sun. Nov 9th, 2025

Sashakt News

सशक्त न्यूज़- सच्ची और सशक्त ख़बर

तालाब में बैलगाड़ी लेकर कूदे बैल, पिता पुत्र डूबे

News Desk

ByNews Desk

Oct 27, 2025
664a32a357073 children died due to drowning in the pond 191058143 16x9 1 तालाब में बैलगाड़ी लेकर कूदे बैल, पिता पुत्र डूबे

 

न्यूज डेस्क। बलरामपुर जनपद के थाना ललिया क्षेत्र के मदरहवा गांव में सोमवार की सुबह एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। बालू भरने जा रही बैलगाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे मोतीपुर निवासी पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में बैलगाड़ी में जुड़े दोनों बैलों की भी तालाब में डूबकर मौत हो गई।

ग्रामीणों के अनुसार, सोमवार सुबह करीब साढ़े छह बजे मोतीपुर निवासी किसान बनिया (50) अपने पुत्र दीपक कुमार (25) के साथ बैलगाड़ी पर सवार होकर पास के गांव से बालू भरने जा रहे थे। मदरहवा गांव के पास पहुंचते ही अचानक बैलगाड़ी का पहिया फिसल गया और गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया।

 

बैलगाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरी और दोनों पिता-पुत्र सीधे तालाब में जा गिरे। हादसे में दोनों बैल भी पानी में डूब गए और कुछ ही देर में उनकी भी मौत हो गई। तहसीलदार विश्व दीपक त्रिपाठी ने घटना की पुष्टि की। बताया कि मौके पर नायब तहसीलदार व राजस्व कर्मियों की टीम पहुंची है।

 

घटना की जानकारी मिलते ही ललिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने बताया कि हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े। तालाब में गिरने के कारण पिता-पुत्र का कहीं पता नहीं चल पा रहा था। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों को बुलाया और खोज अभियान शुरू कराया। लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद पिता बनिया का शव बरामद कर लिया गया। बेटे दीपक का शव भी तालाब से बाद में निकाला गया ।

 

हादसे की खबर जैसे ही मोतीपुर गांव पहुंची, वहां कोहराम मच गया। मृतक बनिया के घर पर महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों का कहना है कि बनिया मेहनतकश किसान थे और अक्सर बैलगाड़ी से मिट्टी और बालू ढोने का काम करते थे। दीपक उनका इकलौता पुत्र था, जो पिता के साथ काम में मदद करता था। गांव में हर कोई इस हादसे से गमगीन है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मृतक परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।

Related posts:

रायबरेली में गेगासों गंगा पुल के मरम्मत पर खर्च होंगे 16 करोड़, काम शुरू

न्यूज़ नेटवर...
Sunday November 9, 2025

मदरसा प्रबंधन पर दुराचार का आरोप केस दर्ज

सीतापुर म...
Saturday November 8, 2025

स्नातक वर्ग 2025 और एन.आई.एफ.टी. के 40 वर्षों की रचनात्मक उत्कृष्टता का उत्सव

रायबरेली।  व...
Saturday November 8, 2025

विद्यालय निमार्ण का ठेका दिलाने के बहाने ठगे 50 हजार

  न्...
Friday November 7, 2025

पेंशन भोगी अपना जीवन प्रमाणपत्र जमा कर कोषागार में स्वयं उपस्थित होकर भौतिक सत्यापन कराना करें सुनिश...

पेंशन भोगी अ...
Friday November 7, 2025

घायल युवक के उपचार में वानर सेना की मुहिम लाई रंग, मदद के लिए बढ़े हाथ

न्यूज़ डेस्क...
Friday November 7, 2025

एमपी एमएलए कोर्ट का फैसला, दिल्ली के पूर्व मंत्री सोमनाथ भारती फरार घोषित

  न्...
Friday November 7, 2025

बीएलओ घर-घर जाकर देंगे गणना प्रपत्र, यूपी में 1.62 लाख बीएलओ की तैनाती

न्यूज डेस्क।...
Thursday November 6, 2025

हटिया मेले में महिलाओं ने की खरीदारी , झूले का लिया आनंद

न्यूज डेस्...
Thursday November 6, 2025