• Sun. Nov 9th, 2025

Sashakt News

सशक्त न्यूज़- सच्ची और सशक्त ख़बर

तहसील सात क्रय केंद्रों में एक नवंबर से शुरू होगी धान की खरीद

News Desk

ByNews Desk

Oct 25, 2025
Screenshot 20251025 063223 तहसील सात क्रय केंद्रों में एक नवंबर से शुरू होगी धान की खरीद

लालगंज (रायबरेली)। तहसील क्षेत्र में धान खरीद की तैयारी पूरी हो गई है। विपणन विभाग ने सात धान क्रय केंद्रों पर एक नवंबर से खरीद शुरू करने की घोषणा की है। किसान भाइयों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं कर ली गई हैं।

इस बार धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2369 रूपये प्रति क्विंटल तय किया गया है। विपणन निरीक्षक पंकज कुमार ने बताया कि धान बिक्री के लिए किसानों का पंजीकरण शुरू हो गया है। किसान किसी भी नजदीकी सीएससी केंद्र से पंजीकरण करा सकते हैं।

पंजीकरण के बाद उन्हें केंद्र से टोकन जारी किया जाएगा। जिसके आधार पर वे अपनी उपज केंद्र पर बेच सकेंगे। विपणन विभाग की ओर से सभी केंद्रों पर ई-पास मशीनों की जांच कर ली गई है। गोदामों में धान रखने के लिए बोरो की मांग भेज दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि इस बार खरीद कार्य में सुविधा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

तहसील क्षेत्र में नवीन कृषि मंडी परिसर स्थित विपणन विभाग के दो क्रय केंद्रों के अलावा मंडी समिति से संबद्ध एक केंद्र खोला गया है। इसके अलावा मलकेगांव, खजूरगांव, इब्राहिमपुर और पाहो गांव में भी धान क्रय केंद्र बनाए गए हैं। केंद्र प्रभारी सुनीता ने किसानों से अपील की है कि वे अपनी उपज को पूरी तरह सुखाकर और साफ करके केंद्र पर लाएं, ताकि नमी की वजह से खरीद में कोई दिक्कत न हो। उन्होंने कहा कि समय से पंजीकरण कर लेने वाले किसानों को उपज बेचने पर सुविधा होगी।

 

Related posts:

रायबरेली में गेगासों गंगा पुल के मरम्मत पर खर्च होंगे 16 करोड़, काम शुरू

न्यूज़ नेटवर...
Sunday November 9, 2025

मदरसा प्रबंधन पर दुराचार का आरोप केस दर्ज

सीतापुर म...
Saturday November 8, 2025

स्नातक वर्ग 2025 और एन.आई.एफ.टी. के 40 वर्षों की रचनात्मक उत्कृष्टता का उत्सव

रायबरेली।  व...
Saturday November 8, 2025

विद्यालय निमार्ण का ठेका दिलाने के बहाने ठगे 50 हजार

  न्...
Friday November 7, 2025

पेंशन भोगी अपना जीवन प्रमाणपत्र जमा कर कोषागार में स्वयं उपस्थित होकर भौतिक सत्यापन कराना करें सुनिश...

पेंशन भोगी अ...
Friday November 7, 2025

घायल युवक के उपचार में वानर सेना की मुहिम लाई रंग, मदद के लिए बढ़े हाथ

न्यूज़ डेस्क...
Friday November 7, 2025

एमपी एमएलए कोर्ट का फैसला, दिल्ली के पूर्व मंत्री सोमनाथ भारती फरार घोषित

  न्...
Friday November 7, 2025

बीएलओ घर-घर जाकर देंगे गणना प्रपत्र, यूपी में 1.62 लाख बीएलओ की तैनाती

न्यूज डेस्क।...
Thursday November 6, 2025

हटिया मेले में महिलाओं ने की खरीदारी , झूले का लिया आनंद

न्यूज डेस्...
Thursday November 6, 2025