न्यूज़ डेस्क। रायबरेली जनपद में सलोन के मुर्तजानगर में पुजारी की शनिवार की रात बदमाशों ने हत्या कर दी। मृतक बाबा शाहजहांपुर जिले के रहने वाले थे। वह पत्नी के साथ लगभग 20 वर्षों से मुर्तजानगर गांव में आश्रम बना कर रहते थे। मृतक की पत्नी द्रौपदी ने बताया कि रात करीब 12 बजे बदमाश आश्रम आए और पुजारी से मारपीट करने लगे। उसने बीच बचाव किया तो आरोपित मौके से भाग निकले।
बाबा और उसकी पत्नी आश्रम में सो गए। सुबह तीन बजे आए और बाबा के ऊपर फिर से हमला कर हत्या कर दी। पत्नी की चीख-पुकार सुनकर मौके पर स्थानीय लोग जमा हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। हत्या के कारणों की पुलिस जांच कर रही है।