• Mon. Nov 10th, 2025

Sashakt News

सशक्त न्यूज़- सच्ची और सशक्त ख़बर

नवरात्र को लेकर चल रहीं तैयारियां, सज रहे मां के दरबार

News Desk

ByNews Desk

Sep 21, 2025
Screenshot 20250921 170429 नवरात्र को लेकर चल रहीं तैयारियां, सज रहे मां के दरबार

लालगंज (रायबरेली)। शारदीय नवरात्र को लेकर कस्बा और आसपास का माहौल भक्तिमय हो गया है। रविवार को नगर की बाजार में चहल-पहल बढ़ गई। महिलाएं और बच्चे पूजा व व्रत के सामान की खरीदारी करते दिखे। बड़ी संख्या में श्रद्धालु ट्रैक्टर ट्रालियों और पिकअप वाहनों से घोसियाना मोहल्ला में मां दुर्गा की प्रतिमाएं लेने पहुंचे। श्रद्धालु मां दुर्गा की प्रतिमाओं को गाजे बाजे के साथ स्थापना के लिए लेकर गए।

नगर के पूरेदेवी मोहल्ला के दुर्गा माता मंदिर, गुरुद्वारा रोड के अन्नपूर्णा माता मंदिर, बेहटा चौराहा के हनुमान मंदिर, मलपुरा के बालाजी विंध्यवासिनी माता मंदिर, कुंहडौरा गांव का प्रसिद्ध काली माता मंदिर, सराफा मंडी के रक्षकेश्वर महादेव मंदिर और भैरवनाथ मंदिर में भक्तों ने साफ-सफाई की। प्रतिमा स्थापना को लेकर मंच सजाए गए। पंडाल और पूजा स्थलों की तैयारी भी शुरू हो गई।

प्रतिमा विक्रेता गिरजा शंकर तिवारी ने बताया कि इस बार उनके यहां से करीब 200 छोटी-बड़ी मूर्तियां श्रद्धालु स्थापना के लिए ले गए हैं। उन्होंने बताया कि लालगंज ही नहीं, बल्कि लखनऊ और उन्नाव जनपद से भी लोग यहां से प्रतिमाएं खरीदते हैं। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि इस बार क्षेत्र में 53 स्थानों पर मां दुर्गा के पंडाल सजाए गए हैं।

Related posts:

पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ मनोज कुमार पांडेय ने की गंगा आरती, समाजसेवियों को किया सम्मानित

रायबरेली। पू...
Monday November 10, 2025

महोत्सव में स्थानीय कलाकारों ने मोहा मन, नगर पंचायत अध्यक्ष ने किया सम्मानित

रायबरेली का...
Monday November 10, 2025

एफ.जी.आई.ई.टी. छात्र चंद्र प्रकाश ने जीता स्वर्ण पदक

  ग्...
Monday November 10, 2025

किसानों ने श्वेतधारा डेरी पर लगाया भेदभाव पूर्ण व्यवहार करने का आरोप

न्यूज नेटवर्...
Sunday November 9, 2025

अंकित राज कृष्णा ग्रुप बरेली के कलाकारों ने मोहा मन

न्यूज़ नेटवर...
Saturday November 8, 2025

टीईटी के खिलाफ़ 24 नवंबर को जंतर-मंतर पर रायबरेली जिले के शिक्षक करेंगे प्रदर्शन

न्यूज नेटवर्...
Saturday November 8, 2025

डलमऊ महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में झूम रहे लोग

न्यूज नेटवर्...
Friday November 7, 2025

महोत्सव में दिखी कला संस्कृति और विरासत की सांक्षी झलक

  &n...
Thursday November 6, 2025

सफलतापूर्वक मेला संपन्न कराने को लेकर महामंडलेश्वर ने दी बधाई

न्यूज़ डेस्क...
Wednesday November 5, 2025