• Mon. Nov 10th, 2025

Sashakt News

सशक्त न्यूज़- सच्ची और सशक्त ख़बर

आरेडिका के आवासीय परिसर में सुरक्षा के दावे हवा हवाई पिछले वर्ष 25 घरों में हुई चोरी के बाद किए गए थे कई सुधार

News Desk

ByNews Desk

May 4, 2025
17 11 2022 Thief 9 23210013

रायबरेली:
लालगंज आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना (आरेडिका) के आवासीय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तमाम दावों किए गए थे। बावजूद इसके एक बार फिर चोरों ने सारे दावों की कलई खोल दी है। नवंबर 2024 में हुई 25 घरों में चोरी के बाद प्रशासन ने सुरक्षा को लेकर कई कदम उठाने की बात कही थी। जिनमें परिसर में सीसीटीवी कैमरे, सशस्त्र गार्ड तैनाती, चहारदीवारी में कटीले तार लगाने और सीमाएं चिन्हित करने के निर्देश दिए गए थे। इसके अलावा वेंडर्स और रेजिडेंट्स के लिए पहचान पत्र अनिवार्य किया गया था।

आरेडिका के उप मुख्य कार्मिक अधिकारी ने अलग-अलग विभागों को निर्देश जारी कर जिम्मेदारियां सौंपी थी। भवनों की मरम्मत, परिसर में उगे जंगल और झंडियों की सफाई, रात में गश्त बढ़ाना, वाहनों की पार्किंग व्यवस्था और परिसर में आवाजाही पर नियंत्रण जैसे कई अहम निर्णय के अलावा संविदा कर्मियों को पुलिस सत्यापन के बाद ही रखने के निर्देश भी जारी किए गए थे। इसके बावजूद सुरक्षा व्यवस्था की पोल सोमवार की रात तीन घरों की घटना को अंजाम देकर चोरों ने खोल दी है।

इससे यह साफ हो गया कि कागज पर बनी सुरक्षा योजना अमल में नहीं लाई गई। कर्मचारी नेता नैब सिंह, आशीष मिश्र, आदर्श बघेल ने कहा कि चोरी की घटना में अंकुश नहीं लगने से कर्मचारियों में डर का माहौल है। इंचार्ज प्रभारी निरीक्षक नारेंद्र सिंह का कहना है आवासीय परिसर में चोरी होने का मामला संज्ञान में है। तहरीर मिलने पर जांच की जाएगी।

Related posts:

शादी का झांसा देकर आठ साल तक किया दुष्कर्म, विरोध करने पर जबरन कराया धर्म परिवर्तन

  न्...
Monday November 10, 2025

दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुआ धमाका, अलर्ट मोड पर प्रदेश

न्यूज़ नेटवर...
Monday November 10, 2025

नीम के पेड़ को चोरों ने बनाया रास्ता घर से 15 लाख के जेवरात चोरी

  न्...
Monday November 10, 2025

जल्दी पैसा कमाने में तीन हजार लोगों ने गंवा दिए 50 लाख

  न्...
Monday November 10, 2025

रोडवेज बस के कंडक्टर से बैग छीन कर भाग रहे युवक के साथी को लोगों ने पकड़ा

  न्यू...
Sunday November 9, 2025

दरवाजा खोलकर घर में घुसे चोर, उठा ले गए चार लाख कीमत के जेवर

  न्...
Sunday November 9, 2025

दिल्ली हाई कोर्ट में लगाया रायबरेली जिला अस्पताल से जारी फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र

न्यूज़ नेटवर...
Sunday November 9, 2025

अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, एक श्रमिक की मौत सात की हालत गंभीर

  &n...
Saturday November 8, 2025

वाट्सएप पर गाय की तस्वीर भेजकर ठगे 91 हजार

  न्...
Saturday November 8, 2025