• Mon. Nov 10th, 2025

Sashakt News

सशक्त न्यूज़- सच्ची और सशक्त ख़बर

तीन लोगों पर जानलेवा हमला, हालात गंभीर

News Desk

ByNews Desk

Mar 1, 2025
81f8703c C316 42d1 918c A6bb6439f6ce1647575836484 1647581517

न्यूज़ डेस्क:
लालगंज कस्बे के बृजेंद्र नगर मोहल्ला में शनिवार की सुबह पुरानी रंजिश को लेकर एक दर्जन से अधिक लोगों ने एक परिवार पर हमला बोल दिया। परिवार के तीन लोगों को पीट पीट कर मरणासन्न कर दिया। उन्हें इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया गया। जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया।

पीड़ित पक्ष की ओर से चार नामजद व आठ दस अज्ञात लोगों के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दी गई है। मोहल्ला निवासिनी नम्रता सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शनिवार की सुबह करीब 8 बजे मोहल्ले के ही रहने वाले अजय सिंह, संजय सिंह, माताबख्श सिंह और कमल सिंह अपने 8-10 अज्ञात लोगों के साथ आकर गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे।

आरोपियों ने लाठी डंडे और धारदार हथियार से उसके भाई अंकित सिंह, अमित सिंह और पिता जितेंद्र बहादुर सिंह की जमकर पिटाई कर दी। तीनों घायलों को बेहोशी हालत में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि दो दिन पहले हुई मारपीट में पुलिस ने एक तरफा कार्रवाई की।

शिकायत के बावजूद भी उनकी तरफ से केस नहीं दर्ज किया गया। पुलिस कार्रवाई करती तो यह घटना घटित नहीं होती। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले में पीड़ित पक्ष की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है।

Related posts:

दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुआ धमाका, अलर्ट मोड पर प्रदेश

न्यूज़ नेटवर...
Monday November 10, 2025

नीम के पेड़ को चोरों ने बनाया रास्ता घर से 15 लाख के जेवरात चोरी

  न्...
Monday November 10, 2025

जल्दी पैसा कमाने में तीन हजार लोगों ने गंवा दिए 50 लाख

  न्...
Monday November 10, 2025

रोडवेज बस के कंडक्टर से बैग छीन कर भाग रहे युवक के साथी को लोगों ने पकड़ा

  न्यू...
Sunday November 9, 2025

दरवाजा खोलकर घर में घुसे चोर, उठा ले गए चार लाख कीमत के जेवर

  न्...
Sunday November 9, 2025

दिल्ली हाई कोर्ट में लगाया रायबरेली जिला अस्पताल से जारी फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र

न्यूज़ नेटवर...
Sunday November 9, 2025

अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, एक श्रमिक की मौत सात की हालत गंभीर

  &n...
Saturday November 8, 2025

वाट्सएप पर गाय की तस्वीर भेजकर ठगे 91 हजार

  न्...
Saturday November 8, 2025

दो पक्षों में हुई मारपीट में पांच लहूलुहान, हालत गंभीर

न्यूज़ नेटवर...
Saturday November 8, 2025