• Mon. Nov 10th, 2025

Sashakt News

सशक्त न्यूज़- सच्ची और सशक्त ख़बर

जल के संरक्षण और उसकी सही उपयोगिता हम सभी की जिम्मेदारी है- जिला परियोजना अधिकारी संजय कुमार

News Desk

ByNews Desk

Feb 3, 2025
जल के संरक्षण और उसकी सही उपयोगिता हम सभी की जिम्मेदारी है- जिला परियोजना अधिकारी संजय कुमार

न्यूज़ डेस्क: जल की गुणवत्ता को सुधारने एवं शहर में नालों से बहते गंदे पानी को शुद्ध कर सिंचायी व अन्य कार्यों में उपयोग में लाने हेतु जनपद में संचालित 18 एमएलडी क्षमता सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) का निरीक्षण जिला परियोजना अधिकारी श्री संजय कुमार की उपस्थिति में किया गया। इस निरीक्षण के दौरान प्लांट इंचार्ज श्री सोवत राना ने संयंत्र की कार्यप्रणाली, तकनीकी विवरण और संचालन प्रक्रिया पर विस्तार से जानकारी प्रदान की। साथ ही, जूनियर रिसर्च फेलो श्री विनय कुमार भी इस निरीक्षण में उपस्थित रहे और उन्होंने संयंत्र की पर्यावरणीय प्रभावों पर शोध आधारित जानकारी प्राप्त की।

श्री संजय कुमार ने इस परियोजना की महत्ता को रेखांकित करते हुए कहा कि यह परियोजना शहरी जल निकासी और उपचार के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि इस संयंत्र के माध्यम से न केवल सीवेज जल को प्रभावी तरीके से उपचारित किया जा रहा है, बल्कि यह पर्यावरण की रक्षा में भी इसकी अहम भूमिका है। यह परियोजना स्वच्छता, स्वास्थ्य, और जल स्रोतों की सुरक्षा के लिए अत्यन्त महत्वपूर्ण है। इसके माध्यम से शहर में जल प्रदूषण में कमी आयी है और नागरिकों को स्वच्छ जल की आपूर्ति में मदद हो रही है।

जूनियर इंजीनियर श्री जलित सिंह ने संयंत्र के विभिन्न तकनीकी पहलुओं पर प्रकाश डाला और बताया कि यह संयंत्र अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित है, जो जल उपचार की गुणवत्ता और क्षमता को बढ़ाता है। उन्होंने यह भी बताया कि इस संयंत्र में नए उपकरणों का उपयोग किया गया है, जो अधिक प्रभावी और समयबद्ध उपचार की क्षमता रखते हैं।

जूनियर रिसर्च फेलो ने इस परियोजना के पर्यावरणीय पहलुओं पर अपने अनुसंधान आधारित विचार प्रस्तुत किए और बताया कि इस संयंत्र के संचालन से न केवल जल प्रदूषण में कमी आ रही है, बल्कि पर्यावरणीय संतुलन भी बनाए रखने में मददगार है।

संजय कुमार ने अधिकारियों से अपील की कि जल के संरक्षण और उसकी सही उपयोगिता हम सभी की जिम्मेदारी है इसलिए इस परियोजना की गति में तेजी लाएं और प्लांट की क्षमता के अनुरूप पूर्ण रूप से लगातार संचालित किया जाए। इसे जल्द से जल्द तय समय में पूरा करने के लिए पूरी तरह से समर्पित रहें। उन्होंने यह भी कहा कि इस परियोजना का उद्देश्य न केवल शहरी क्षेत्र में जल प्रदूषण को कम करना है, बल्कि यह ग्रामीण क्षेत्रों के लिए भी एक प्रेरणा है।

निरीक्षण के दौरान संयंत्र के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण किया गया और अधिकारियों से जरूरी सुझाव प्राप्त किए गए, ताकि कार्यों में कोई रुकावट न आए और परियोजना की समय सीमा के भीतर पूरी हो सके। केमिस्ट चंद्र कांत ने सभी प्रभावी प्रचालन क्षमता से रूबरू कराया एव नमूनों को प्रस्तुत कराया गया।

इस परियोजना के सफल संचालन से शहर के जल प्रबंधन प्रणाली में सुधार होगा, और पर्यावरणीय दृष्टि से भी यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित होगी। श्री संजय कुमार ने टीम को धन्यवाद दिया और परियोजना की सफलता के लिए उनके निरंतर प्रयासों को सराहा।

Related posts:

लापरवाही पर उपखंड अधिकारी व अवर अभियंता नपे

  न्...
Saturday November 8, 2025

पेंशन भोगी अपना जीवन प्रमाणपत्र जमा कर कोषागार में स्वयं उपस्थित होकर भौतिक सत्यापन कराना करें सुनिश...

पेंशन भोगी अ...
Friday November 7, 2025

पंचायत घर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया, उतारना भूल गए

रायबरेली। दी...
Tuesday November 4, 2025

अनियमित के आरोप में पद से हटाए गए नगर पालिका परिषद भिनगा के अध्यक्ष

नीरज शुक्ल ...
Monday November 3, 2025

महादेवा में दूसरे गरजा बुलडोजर, मौजूद रहा पुलिस प्रशासन

बाराबंकी जनप...
Sunday November 2, 2025

ड्यूटी से गायब चिकित्सक व कर्मचारियों का सीएमओ ने वेतन रोका

  &n...
Wednesday October 29, 2025

डीएम ने कार्यो में लापरवाही पर डीपीआरओ और अधिशासी अभियंता शहरी जल निगम से स्पष्टीकरण मांगा

  रा...
Tuesday October 28, 2025

मेडिकल स्टोर पर मारा, दवाओं के भरे नमूने

रायबरेली ।‌ ...
Friday October 24, 2025

बुजुर्ग फरियादी ने गन्ना समिति के सचिव पर फेंकी स्याही 

लखनऊ। अयोध्य...
Sunday October 19, 2025