ट्रक चालक को बंधक बना कर लूट लिए चार लाख

रायबरेली: गदागंज थाना क्षेत्र के झसवा मोड के पास प्रतापगढ़ जनपद के थाना बाघराज क्षेत्र के निवासी धर्मराज त्रिपाठी पुत्र दयानंद त्रिपाठी आज सोमवार को लगभग 10:30 बजे आटा मिल डलमऊ के लिए जा रहे थे तभी रास्ते में गदागंज कस्बे के आगे झसवा मोड पर अज्ञात बाइक सवार दो युवकों ने जबरन गाड़ी आगे लगाकर रोक लिया और रोक कर मारपीट करने लगे मारपीट करके ट्रक में रखा लगभग तीन से चार लाख रुपए कैश व चालक को मारपीट के नीचे फेक दिया।

ट्रक को गोविंदपुर माधव जंगल के निकट ले जाकर खड़ा कर दिया ट्रक खड़ा करके दोनों युवक पैसा लेकर फरार हो गए वहीं ड्राइवर धर्मराज के द्वारा स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई सूचना पर तत्काल कोतवाल राकेश चंद्र आनंद पहुंचे साथ ही क्षेत्राधिकार डलमऊ अरुण कुमार भी पहुंचकर जांच पड़ताल कर रहे हैं। अभी लुटेरों का कोई पता नहीं चल सका है वही सी ओ अरुण कुमार सीओ की माने तो घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है।

More From Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like