• Mon. Nov 10th, 2025

Sashakt News

सशक्त न्यूज़- सच्ची और सशक्त ख़बर

ऊंचाहार में दैनिक जागरण द्वारा आयोजित महाकुंभ कलश यात्रा का हुआ भव्य स्वागत

News Desk

ByNews Desk

Dec 18, 2024
ऊंचाहार में दैनिक जागरण द्वारा आयोजित महाकुंभ कलश यात्रा का हुआ भव्य स्वागत

ऊंचाहार: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लोगों के दिलों में सनातन धर्म जगाने के लिए महाकुंभ कलश यात्रा का शुभारंभ किया गया है। जो प्रदेश के सभी जनपदों में घूम घूम कर सनातन धर्म का प्रचार प्रसार कर रहे हैं। दैनिक जागरण के तत्वाधान में ऊंचाहार पहुंची महाकुंभ रथ कलश यात्रा का श्रद्धालुओं द्वारा पुष्पों की वर्षा कर भव्य स्वागत किया।

बुधवार को जनपद से चलकर सवैया तिराहा स्थित कानपुर राजमार्ग पर पहुंची दैनिक जागरण महाकुंभ यात्रा का नगर पंचायत अध्यक्ष ममता जायसवाल, अधिशासी अधिकारी सिकंदरादित्य, नगर पंचायत प्रतिनिधि कृष्ण चंद्र जायसवाल, जयप्रकाश तिवारी, अमरेश कुमार तिवारी, बबलू शुक्ल, अमित सिंह, अखिलेश कुमार मौर्य, श्याम जी चौरसिया, रवी शंकर शर्मा, चंद्रपाल मौर्य समेत सैकड़ो की संख्या में इकट्ठे लोगों द्वारा कलश पर पुष्प अर्पित किया। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष ममता जायसवाल ने कहा कि 12 वर्ष के बाद प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ सनातनी लोगों के लिए आस्था का महापर्व है।

दैनिक जागरण की महाकुंभ यात्रा में शामिल होकर मैं अपने को गौरवान्वित महसूस कर रही हूं। उन्होंने कहा कि धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष के प्रदाता तीर्थ के राजा प्रयागराज में संगम की रेती पर लगने वाले महाकुंभ में शामिल होना हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है।

Related posts:

जिला पंचायत अध्यक्ष रंजना चौधरी ने किया विकास कार्य का शिलान्यास

  &n...
Monday November 10, 2025

पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ मनोज कुमार पांडेय ने की गंगा आरती, समाजसेवियों को किया सम्मानित

रायबरेली। पू...
Monday November 10, 2025

महोत्सव में स्थानीय कलाकारों ने मोहा मन, नगर पंचायत अध्यक्ष ने किया सम्मानित

रायबरेली का...
Monday November 10, 2025

एफ.जी.आई.ई.टी. छात्र चंद्र प्रकाश ने जीता स्वर्ण पदक

  ग्...
Monday November 10, 2025

किसानों ने श्वेतधारा डेरी पर लगाया भेदभाव पूर्ण व्यवहार करने का आरोप

न्यूज नेटवर्...
Sunday November 9, 2025

अंकित राज कृष्णा ग्रुप बरेली के कलाकारों ने मोहा मन

न्यूज़ नेटवर...
Saturday November 8, 2025

टीईटी के खिलाफ़ 24 नवंबर को जंतर-मंतर पर रायबरेली जिले के शिक्षक करेंगे प्रदर्शन

न्यूज नेटवर्...
Saturday November 8, 2025

डलमऊ महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में झूम रहे लोग

न्यूज नेटवर्...
Friday November 7, 2025

महोत्सव में दिखी कला संस्कृति और विरासत की सांक्षी झलक

  &n...
Thursday November 6, 2025