• Mon. Nov 10th, 2025

Sashakt News

सशक्त न्यूज़- सच्ची और सशक्त ख़बर

अंतिम संस्कार में जाने से रोका, आक्रोश में शव रखकर किया प्रर्दशन

News Desk

ByNews Desk

Dec 17, 2024
अंतिम संस्कार में जाने से रोका, आक्रोश में शव रखकर किया प्रर्दशनfilter: 0; jpegRotation: 0; fileterIntensity: 0.000000; filterMask: 0; module:1facing:0; hw-remosaic: 0; touch: (-1.0, -1.0); modeInfo: ; sceneMode: NightHDR; cct_value: 0; AI_Scene: (-1, -1); aec_lux: 87.0; hist255: 0.0; hist252~255: 0.0; hist0~15: 0.0;

रायबरेली: नगर पालिका में नियमित सफाई कर्मचारी की सोमवार की देर रात मौत हो गई। सफाई सुपरवाइजर ने अन्य कर्मचारियों को अंतिम संस्कार में जाने पर रोक लगा दी। अधिकारियों के फरमान को सुनते ही सफाई कर्मचारियों में आक्रोशितहोगए। नाराज सफाई कर्मचारियों ने कार्यालय परिसर पर शव रखकर नारेबाजी की और अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया।

किला बाजार के रज्जन नगर पालिका में नियमित सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत थे। बताया जा रहा है कि रज्जन काफी समय से बीमार चल रहे थे। सोमवार की देर रात मौत हो गई। मंगलवार को नगर पालिका के सफाई कर्मचारी अंतिम संस्कार में जाने के लिए मृतक के घर पर एकत्र हो रहे थे।

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष विनय सुदर्शन का कहना है कि कर्मचारी की मौत के बाद शोक सभा करने की बात तो दूर सफाई सुपरवाइजर ने कर्मचारियों को अंतिम संस्कार में जाने पर अनुपस्थित करने की चेतावनी दी, जिसके बाद कर्मचारी आक्रोशित हो गए। अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष दिनेश वाल्मीकि का कहना है कि नगर पालिका प्रशासन की ओर से शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए अवकाश की घोषणा न करना निराशाजनक है। सभी सफाई कर्मचारी संगठनों के सदस्य आक्रोशित हो गए।

नाराज सफाई कर्मचारियों ने साथी कर्मचारी का शव लेकर नगर पालिका के स्वास्थ्य विभाग कार्यालय पहुंचे और शव का अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया। मामला बिगड़ता देख सदर कोतवाल और अधिशासी अधिकारी मौके पर पहुंचे व शोक संवेदना व्यक्त की और अवकाश की घोषणा की, जिसके बाद नाराज कर्मचारी शांत हुए।

Related posts:

जल्दी पैसा कमाने में तीन हजार लोगों ने गंवा दिए 50 लाख

  न्...
Monday November 10, 2025

रोडवेज बस के कंडक्टर से बैग छीन कर भाग रहे युवक के साथी को लोगों ने पकड़ा

  न्यू...
Sunday November 9, 2025

दरवाजा खोलकर घर में घुसे चोर, उठा ले गए चार लाख कीमत के जेवर

  न्...
Sunday November 9, 2025

दिल्ली हाई कोर्ट में लगाया रायबरेली जिला अस्पताल से जारी फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र

न्यूज़ नेटवर...
Sunday November 9, 2025

अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, एक श्रमिक की मौत सात की हालत गंभीर

  &n...
Saturday November 8, 2025

वाट्सएप पर गाय की तस्वीर भेजकर ठगे 91 हजार

  न्...
Saturday November 8, 2025

दो पक्षों में हुई मारपीट में पांच लहूलुहान, हालत गंभीर

न्यूज़ नेटवर...
Saturday November 8, 2025

साथी के साथ बाइक से खाना खाने ढाबा जा रहे युवक को ट्रक ने कुचला

न्यूज़ नेटवर...
Saturday November 8, 2025

बदमाशों ने युवक को मारी गोली हालत गंभीर

  न्यू...
Saturday November 8, 2025