• Mon. Nov 10th, 2025

Sashakt News

सशक्त न्यूज़- सच्ची और सशक्त ख़बर

ट्रैक्टर चोरी करने आए चोरों को ग्रामीणों ने दौड़ाया

News Desk

ByNews Desk

Dec 13, 2024
Img 20241019 054713

ऊंचाहार , रायबरेली। क्षेत्र में चोरों का आतंक बढ़ गया है। आए दिन हो रही चोरी की घटनाओं पर पुलिस अंकुश लगाने में नाकाम है। ग्रामीणों की खुद रतजगा कर रखवाली करना पड़ रहा है। गुरुवार की रात बेखौफ चोर घर के दरवाजे पर खड़े ट्रैक्टर ट्रॉली को ले जाने लगे ग्रामीणों द्वारा दौड़ाने पर चोरों ने शारदा नहर में ट्रैक्टर ट्रॉली को गिरा दिया और भाग गए । मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई है ।

यह घटना कोतवालीक्षेत्र के गाँव निरंजनपुर की है। गांव के पास शिवम् गुप्ता का मकान है । उनके घर के सामने उनका ट्रैक्टर और ट्राली खड़ा था। गुरुवार की रात करीब डेढ़ बजे अचानक ट्रैक्टर स्टार्ट हुआ तो उनकी आंख खुल गई। उन्होंने देखा कि कुछ लोग ट्रैक्टर ट्राली लेकर जा रहे हैं। इस पर उन्होंने चीखना चिल्लाना शुरू किया। इसके बाद गांव के लोग दौड़े और ट्रैक्टर ट्राली का पीछा किया तो करीब 500 मी आगे बढ़ने के बाद चोरों ने ट्रैक्टर ट्राली को शारदा सहायक नहर में गिरा दिया और मौके से भाग गए।

रात में ही मामले की सूचना डायल 112 को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन की। शुक्रवार को सुबह कोतवाली पहुंचकर वाहन स्वामी ने मामले की तहरीर भी दी है।

कोतवाल संजय कुमार का कहना है कि ट्रैक्टर ट्राली को शारदा सहायक नहर से जेसीबी के माध्यम से बाहर निकाला गया है। घटना की छानबीन की जा रही है। चोरों का पता लगाया जा रहा है।

Related posts:

जल्दी पैसा कमाने में तीन हजार लोगों ने गंवा दिए 50 लाख

  न्...
Monday November 10, 2025

रोडवेज बस के कंडक्टर से बैग छीन कर भाग रहे युवक के साथी को लोगों ने पकड़ा

  न्यू...
Sunday November 9, 2025

दरवाजा खोलकर घर में घुसे चोर, उठा ले गए चार लाख कीमत के जेवर

  न्...
Sunday November 9, 2025

दिल्ली हाई कोर्ट में लगाया रायबरेली जिला अस्पताल से जारी फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र

न्यूज़ नेटवर...
Sunday November 9, 2025

अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, एक श्रमिक की मौत सात की हालत गंभीर

  &n...
Saturday November 8, 2025

वाट्सएप पर गाय की तस्वीर भेजकर ठगे 91 हजार

  न्...
Saturday November 8, 2025

दो पक्षों में हुई मारपीट में पांच लहूलुहान, हालत गंभीर

न्यूज़ नेटवर...
Saturday November 8, 2025

साथी के साथ बाइक से खाना खाने ढाबा जा रहे युवक को ट्रक ने कुचला

न्यूज़ नेटवर...
Saturday November 8, 2025

बदमाशों ने युवक को मारी गोली हालत गंभीर

  न्यू...
Saturday November 8, 2025