• Mon. Nov 10th, 2025

Sashakt News

सशक्त न्यूज़- सच्ची और सशक्त ख़बर

जिलाधिकारी ने तहसील सलोन का किया निरीक्षण

News Desk

ByNews Desk

Dec 3, 2024
जिलाधिकारी ने तहसील सलोन का किया निरीक्षण

रायबरेली: जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने तहसील सलोन का निरीक्षण किया। उन्होंने तहसील के सभी पटलों के अभिलेखों का बारीकी से अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान कमी मिलने पर एसडीएम और तहसीलदार को कमियों को दूर करने के निर्देश दिए। कहा कि जनता से जुड़ी हुई समस्याओं का शीघ्र निस्तारण कराया जाए।

फाइलों को एक पटल पर ज्यादा दिनों तक ना रोका जाए। जिससे लोगों को बार-बार कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़े। राजस्व के मामलो में दोनों पक्षों की बातें सुनी जाए और मौका मुआयना करने के उपरांत ही निर्णय लिया जाए। एसडीएम सलोन को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि अभिलेखों को रिकार्ड कक्ष में सुव्यवस्थित रखा जाए। जिससे की आवश्यकता पड़ने पर उनका पुनः सत्यापन हो सके।

जनता की समस्याओं को प्राथमिकता पर सुना जाए और उनका गुणवत्तापरक निस्तारण कराने का पूरा प्रयास किया जाए। तहसील न्यायालय से संबंधित वादों को शीघ्र निस्तारित कराया जाए।
इस अवसर पर एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार तथा अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Related posts:

पंडित जगन्नाथ मिश्र महाविद्यालय में रोजगार मेले का आयोजन

न्यूज नेटवर्...
Monday November 10, 2025

पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ मनोज कुमार पांडेय ने की गंगा आरती, समाजसेवियों को किया सम्मानित

रायबरेली। पू...
Monday November 10, 2025

महोत्सव में स्थानीय कलाकारों ने मोहा मन, नगर पंचायत अध्यक्ष ने किया सम्मानित

रायबरेली का...
Monday November 10, 2025

एफ.जी.आई.ई.टी. छात्र चंद्र प्रकाश ने जीता स्वर्ण पदक

  ग्...
Monday November 10, 2025

जल्दी पैसा कमाने में तीन हजार लोगों ने गंवा दिए 50 लाख

  न्...
Monday November 10, 2025

स्वास्थ्य कर्मचारियों की लापरवाही से गई नवजात की जान

न्यूज नेटवर्...
Sunday November 9, 2025

किसानों ने श्वेतधारा डेरी पर लगाया भेदभाव पूर्ण व्यवहार करने का आरोप

न्यूज नेटवर्...
Sunday November 9, 2025

रायबरेली में गेगासों गंगा पुल के मरम्मत पर खर्च होंगे 16 करोड़, काम शुरू

न्यूज़ नेटवर...
Sunday November 9, 2025

मदरसा प्रबंधन पर दुराचार का आरोप केस दर्ज

सीतापुर म...
Saturday November 8, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *