• Mon. Nov 10th, 2025

Sashakt News

सशक्त न्यूज़- सच्ची और सशक्त ख़बर

चाकू से गोद कर किया घायल

News Desk

ByNews Desk

Nov 16, 2024
Img 20241023 063934

रायबरेली: सलोन कस्बे में चल रहे उर्स मेले में आशनाई को लेकर दो युवकों ने एक अन्य युवक को चाकूओं से गोदकर घायल कर दिया। घायल अवस्था मे युवक को सीएचसी में भर्ती कराया गया।वही हमला करने के बाद आरोपित मौके से भाग निकले।घटना के दौरान मेले से पुलिस नदारत रही है।सलोन क्षेत्र में जानलेवा हमला,टप्पेबाजी और चोरी जैसी वारदातों ने कानून व्यवस्था का चूल्हा दिया है।
अंधेरा हो या उजाला अपराधी ताबड़ तोड़ घटनाओं का अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं।ताजा मामला शुक्रवार देर रात का है।शुक्रवार देर रात अकमल हुसैन उर्फ सैफ अली (20)पुत्र माजिद अली नई बाजार मिया साहब का फाटक पर चल रहे उर्स मेले में गया था। पीड़ित युवक के मुताबिक कच्ची मस्जिद निवासी दो युवकों ने घेर कर उसे पकड़ लिया।
इसके बाद धारदार चाकू निकाल कर युवक की पीठ पर वार कर भाग आरोपित मौके से भाग निकले।घटना के दौरान मेले में अफरा तफरी और भगदड़ का माहौल रहा।वही मेलार्थियों की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायल युवक को सीएचसी सलोन में भर्ती कराया है।कोतवाली पुलिस सूत्रों की माने तो आशनाई के चक्कर मे घटना को अंजाम दिया गया है।वही घायल युवक का सीएचसी में उपचार चल रहा है। कोतवाली प्रभारी जितेंद्र सिंह का कहना है कि एक अभियुक्त को पकड़ लिया गया है।मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

Related posts:

जल्दी पैसा कमाने में तीन हजार लोगों ने गंवा दिए 50 लाख

  न्...
Monday November 10, 2025

रोडवेज बस के कंडक्टर से बैग छीन कर भाग रहे युवक के साथी को लोगों ने पकड़ा

  न्यू...
Sunday November 9, 2025

दरवाजा खोलकर घर में घुसे चोर, उठा ले गए चार लाख कीमत के जेवर

  न्...
Sunday November 9, 2025

दिल्ली हाई कोर्ट में लगाया रायबरेली जिला अस्पताल से जारी फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र

न्यूज़ नेटवर...
Sunday November 9, 2025

अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, एक श्रमिक की मौत सात की हालत गंभीर

  &n...
Saturday November 8, 2025

वाट्सएप पर गाय की तस्वीर भेजकर ठगे 91 हजार

  न्...
Saturday November 8, 2025

दो पक्षों में हुई मारपीट में पांच लहूलुहान, हालत गंभीर

न्यूज़ नेटवर...
Saturday November 8, 2025

साथी के साथ बाइक से खाना खाने ढाबा जा रहे युवक को ट्रक ने कुचला

न्यूज़ नेटवर...
Saturday November 8, 2025

बदमाशों ने युवक को मारी गोली हालत गंभीर

  न्यू...
Saturday November 8, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *