• Mon. Nov 10th, 2025

Sashakt News

सशक्त न्यूज़- सच्ची और सशक्त ख़बर

युवक का अपहरण कर पीटा, जूते चटवाए, केस दर्ज

News Desk

ByNews Desk

Sep 19, 2024
81f8703c C316 42d1 918c A6bb6439f6ce1647575836484 1647581517

रायबरेली : सवैया राजे निवासी एक युवक को दो वाहनों पर सवार 15 लोग अपहरण कर अपहरण कर उसे सुनसान स्थान पर ले जाकर जमकर पिटाई की और उसे तालिबानी सजा देते हुए अपने जूते चटवाए गए। वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर भी प्रसारित कर दिया। घटना के लगभग एक माह बाद एसपी के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज कर लिया, लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं की है। जिससे क्षेत्रीय लोगों में दहशत का माहौल है।

उक्त गांव निवासी अमन सिंह का कहना है कि बीते 21 अगस्त को वह अपनी बाइक से जमुनापुर चौराहा से घर आ रहे था। रास्ते में उसे एक चार पहिया वाहन टक्कर मारी, इसके बाद दूसरे वाहन में सवार लोगों ने तमंचे के बल पर उसका अपहरण करते हुए घसीट कर कार में बैठा लिया। और उसे दूर एक सुनसान स्थान पर ले जाकर लात घूसों व डंडों से उसके साथ जमकर मार पीट की गई । और एक युवक द्वारा उसे अपने जूते भी चटवाए गए। इस बीच मामले की जानकारी पीड़ित की मां को हुई, तो वह भागकर कोतवाली पहुंची। सूचना के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच युवक को अपहर्ताओं के चंगुल से मुक्त कराया।

https://youtube.com/shorts/LEWCLlGXB5U?si=sVr4qFFhUc-VFh3R

पीड़ित का आरोप है कि अपहरण कर्ताओं के राजजनीतिक रसूख के चलते पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, और उन्हे छोड़ दिया गया। इसके बाद उसने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर आप बीती बताई। नवागंतुक एसपी ने मामले में प्राथमिक की दर्ज कर विवेचना करने के निर्देश दिए।बुधवार को घटना का एक वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।

कोतवाल अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मामले में जगतपुर निवासी छोटू सिंह, पिंकू सिंह, दीपक सोनी, उदित सिंह, पूरे पवारन गांव के विपिन सिंह, धूता गांव के मोहित, साई पुर के अंकित, बिछियावादी गांव के वीर सिंह, जगतपुर के सचिन सोनी, मनी सोनी, रूप चंद अग्रहरि, बिंदागंज निवासी आयुष समेत तीन अन्य अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

Related posts:

जांच में दोषी पाए गए आबकारी आयुक्त रामप्रीत चौहान को आबकारी मंत्री ने किया बर्खास्त

  लख...
Monday November 10, 2025

पंडित जगन्नाथ मिश्र महाविद्यालय में रोजगार मेले का आयोजन

न्यूज नेटवर्...
Monday November 10, 2025

जल्दी पैसा कमाने में तीन हजार लोगों ने गंवा दिए 50 लाख

  न्...
Monday November 10, 2025

स्वास्थ्य कर्मचारियों की लापरवाही से गई नवजात की जान

न्यूज नेटवर्...
Sunday November 9, 2025

रायबरेली में गेगासों गंगा पुल के मरम्मत पर खर्च होंगे 16 करोड़, काम शुरू

न्यूज़ नेटवर...
Sunday November 9, 2025

मदरसा प्रबंधन पर दुराचार का आरोप केस दर्ज

सीतापुर म...
Saturday November 8, 2025

लापरवाही पर उपखंड अधिकारी व अवर अभियंता नपे

  न्...
Saturday November 8, 2025

स्नातक वर्ग 2025 और एन.आई.एफ.टी. के 40 वर्षों की रचनात्मक उत्कृष्टता का उत्सव

रायबरेली।  व...
Saturday November 8, 2025

विद्यालय निमार्ण का ठेका दिलाने के बहाने ठगे 50 हजार

  न्...
Friday November 7, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *