ई-रिक्शा पलटने से दो महिलाएं घायल, गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती

ऊंचाहार: ई-रिक्शा पलटने से उस पर सवार दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। जिन्हें इलाज के लिए सीएचसी लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

जसौली गांव की रहने वाली सायरा बानो 65 वर्ष गांव के ही शाहजहां बानो 40 वर्ष के साथ रविवार को सवैया हसन गांव में निमंत्रण गई हुई थी, जहां से दोपहर बाद ई रिक्शा पर बैठकर घर लौट रही थी, तभी सवैया हसन गांव के पास ही लखनऊ प्रयागराज राजमार्ग पर ई रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया, घटना में दोनो महिलाएं गम्भीर रूप से घायल हो गई, राहगीरों की मदद से घायल महिलाओं को सीएचसी लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
सीएचसी अधीक्षक डॉ मनोज शुक्ल ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल महिलाएं सीएचसी आई थी, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

More From Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like