• Mon. Nov 10th, 2025

Sashakt News

सशक्त न्यूज़- सच्ची और सशक्त ख़बर

पति की लंबी आयु के लिए मौन रहकर महिलाओं ने मनाई चिरैयागौर

News Desk

ByNews Desk

Nov 3, 2024
Screenshot 2024 1102 132021

रायबरेली: दीपावली के बाद मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने व पति की लंबी आयु के लिए महिलाएं चिरैया गौर की पूजा करती हैं। चावल के आटे से बनी चिड़िया को पूजा के बाद मौन रहकर महिलाएं खाली हैं।

घर में सुख संवृद्धि और पति की चिर आयु की कामना के साथ साथ मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए चिरैया गौर का पर्व मनाया जाता है। शनिवार को महिलाओं ने उत्साह के साथ पर्व का मनाया। चिरैया गौर का व्रत करने वाली सिकरोढ़ी गांव की तृप्ति मिश्रा का कहना है कि यह व्रत रखने वाली महिलाएं मौन व्रत रखकर गाय के गोबर से चौकी बनाती हैं। कुछ महिलाएं दीवार पर चौकी बना कर तो कुछ पर्व के कैलेंडर पर पूजा अर्चना करती हैं।
सनातन धर्मपीठ के महामंडलेश्वर स्वामी देवेंद्रानंद गिरि ने गोवर्धन पूजा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पूजा द्वापर युग से शुरू हुई है। इस दिन महिलाएं गाय के गोवर से गोवर्धन की मूर्ति बनाकर पूजा करती हैं।
सनातन धर्म में गोवर्धन पूजा का बड़ा धार्मिक महत्व है। इस त्योहार को अन्नकूट के नाम से भी जाना जाता है। यह दिन अत्यंत शुभ माना जाता है, क्योंकि यह भगवान कृष्ण और गोवर्धन पर्वत की पूजा के लिए समर्पित है। गोवर्धन गिरि भगवान के रूप माने जाते हैं और इस दिन उनकी पूजा करने से धन, धान्य, संतान और गोरस की वृद्धि होती है। इस अवसर पर स्वामी दिव्यानंद गिरि, आचार्य उमाकांत मिश्र, सुशील शास्त्री मौजूद रहे।

Related posts:

कार्तिक पूर्णिमा पर राम नगरी अयोध्या में उमड़ा आस्था का सैलाब

नीरज शुक्ल ...
Wednesday November 5, 2025

कार्तिक पूर्णिमा पर इस पौधे की पूजा अर्चना करने से घर में आती है सुख समृद्धि

न्यूज़ डेस्क...
Wednesday November 5, 2025

सनातन धर्म पीठ में प्रवाहित हो रही भक्ति की मंदाकिनी

नीरज शुक्ल ...
Tuesday November 4, 2025

ग्रामीण संस्कृति की प्राचीनता व आधुनिकता की अनुभूति कराता है डलमऊ का कार्तिक पूर्णिमा मेला

  न्यू...
Tuesday November 4, 2025

कार्तिक पूर्णिमा पर करें यह उपाय तो बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

न्यूज़ डेस्क...
Tuesday November 4, 2025

चेयरमैन की मेहनत लाई रंग, आज डलमऊ में दिखेंगी काशी की झलक

न्यूज़ डेस्क...
Tuesday November 4, 2025

हनुमान चालीसा, दीपदान और वृक्षारोपण के साथ संकट मोचन धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब

नीरज शुक्ल ...
Monday November 3, 2025

कार्तिक पूर्णिमा मेला के उपलक्ष्य में बड़ा मठ डलमऊ में आयोजित कार्यक्रमों का उपक्रम

डलमऊ, रायबरे...
Sunday November 2, 2025

कार्तिक पूर्णिमा पर डलमऊ गंगा तट पर होगी भव्य गंगा आरती

  न्...
Friday October 31, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *