भाजपा नेताओं ने भगवताचार्य का किया अभिनंदन, बताया संत पूजन का महत्व

मोहम्मद इसराइल ऊंचाहार रायबरेली

संवादसूत्र, जागरण, ऊंचाहार: किसुनी का पुरवा मजरे अरखा गांव में चल रही भगवत कथा के प्रति लोगों का आकर्षण है। भाजपा ओबीसी मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री अभिलाष कौशल व वरिष्ठ भाजपा नेता जितेंद्र बहादुर सिंह ने भगवत कथा में पहुंचकर कथावाचक का अभिनन्दन किया है।

उन्होंने भगवताचार्य को अंगवस्त्र और दान दक्षिणा देकर उनका आशीष लिया। इसके बाद भाजपा नेता अभिलाष चंद्र कौशल ने कहा कि भगवान की कृपा से आज बड़े संत के दर्शन हुए हैं। बिनु हरि कृपा मिलहिं नहीं संता। कहा कि संतों के दर्शन ही तमाम विकारों से मुक्ति दिलाते हैं, संतों का आशीष और उनका सत्संग जीवन को सरल करके मोक्ष की ओर ले जाता है। कथावाचक श्री श्री 1008 राजगुरु स्वामी बद्री प्रपन्नाचार्य महराज ने भाजपा नेताओं को आशीष दिया, और सदैव लोक कल्याण, धर्म रक्षा के सतमार्ग पर चलने को कहा। इस मौके पर प्रमुख रूप से पूर्व जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र बहादुर सिंह, राकेश मिश्र, नीरज मिश्र, धीरज मिश्र, ज्ञानेंद्र यादव, अरविंद शर्मा, अभिषेक मिश्र, गौरव मिश्र, शिवम मिश्र और करन बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।

More From Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like