• Mon. Nov 10th, 2025

Sashakt News

सशक्त न्यूज़- सच्ची और सशक्त ख़बर

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने बुलंद की हक की आवाज

News Desk

ByNews Desk

Oct 26, 2024
Img 20241025 123224filter: 0; jpegRotation: 0; fileterIntensity: 0.000000; filterMask: 0; module:1facing:0; hw-remosaic: 0; touch: (-1.0, -1.0); modeInfo: ; sceneMode: Auto; cct_value: 0; AI_Scene: (-1, -1); aec_lux: 102.0; hist255: 0.0; hist252~255: 0.0; hist0~15: 0.0;

रायबरेली: आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने शुक्रवार को विकास भवन परिसर में धरन प्रदर्शन कर विरोध दर्ज कराया। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का कहना है कि बिना जांच के अधिकारियों द्वारा कार्रवाई की जा रही है। अल्प मानदेय में काम कर रही आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की समस्याओं को लेकर कोई सुनवाई नहीं हो रही। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।

महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के बैनर तले शुक्रवार को आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने विकास भवन परिसर में धरना प्रदर्शन कर अपने हक की आवाज को बुलंद किया। संगठन की जिला अध्यक्ष मंजू सिंह ने कहा कि महंगाई के अनुसार मानदेय कम है। बढ़ती महंगाई को देखते हुए सरकार को मानदेय बढ़ाना चाहिए। संगठन की जिला महामंत्री मीना सोनकर का कहना है कि रिपोर्ट आनलाइन करने के लिए मोबाइल फोन दिए गए थे, जो खराब हाे गए हैं। मोबाइल के साथ दिए गए सिम को 2019 के बाद रिचार्ज भी नहीं कराया गया है।

सरकार से मांग है कि मोबाइल व रिचार्ज के लिए पैसा दे, ताकि विभागीय कार्यों को करने में असुविधा न हो। संगठन के संरक्षक अनूप मिश्र का कहना है कि 62 वर्ष की आयु में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सेवानिवृत्त कर दिया जाता है। उनको पेंशन मिलती है और न ग्रेच्युटि का लाभ दिया जाता है। सरकार को इस पर गंभीरता पूर्वक विचार करना चाहिए। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

इस दौरान रामकुमारी, प्रीती, प्रियंका, राजकुतारी, विभा मिश्रा, तृप्ती, गायत्री देवी, उर्मिला देवी समेत बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां व सहायिका मौजूद रहीं।

Related posts:

पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ मनोज कुमार पांडेय ने की गंगा आरती, समाजसेवियों को किया सम्मानित

रायबरेली। पू...
Monday November 10, 2025

महोत्सव में स्थानीय कलाकारों ने मोहा मन, नगर पंचायत अध्यक्ष ने किया सम्मानित

रायबरेली का...
Monday November 10, 2025

एफ.जी.आई.ई.टी. छात्र चंद्र प्रकाश ने जीता स्वर्ण पदक

  ग्...
Monday November 10, 2025

किसानों ने श्वेतधारा डेरी पर लगाया भेदभाव पूर्ण व्यवहार करने का आरोप

न्यूज नेटवर्...
Sunday November 9, 2025

अंकित राज कृष्णा ग्रुप बरेली के कलाकारों ने मोहा मन

न्यूज़ नेटवर...
Saturday November 8, 2025

टीईटी के खिलाफ़ 24 नवंबर को जंतर-मंतर पर रायबरेली जिले के शिक्षक करेंगे प्रदर्शन

न्यूज नेटवर्...
Saturday November 8, 2025

डलमऊ महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में झूम रहे लोग

न्यूज नेटवर्...
Friday November 7, 2025

महोत्सव में दिखी कला संस्कृति और विरासत की सांक्षी झलक

  &n...
Thursday November 6, 2025

सफलतापूर्वक मेला संपन्न कराने को लेकर महामंडलेश्वर ने दी बधाई

न्यूज़ डेस्क...
Wednesday November 5, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *