• Mon. Nov 10th, 2025

Sashakt News

सशक्त न्यूज़- सच्ची और सशक्त ख़बर

प्रेम में सौदा नहीं समर्पण होना चाहिए

News Desk

ByNews Desk

Sep 17, 2024

रायबरेली: सन्त निरंकारी सत्संग आश्रम जगतपुर में मंगलवार को सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सत्संग वक्ता श्याम प्यारे ने भक्ति की पराकाष्ठा को प्रेम बताते हुए कहा।जिन्हें प्रेम करना आ गया। उनके लिए प्रभु प्राप्ति बहुत ही सहज हो जाती है ।प्रेम में शौदा नहीं समर्पण होना चाहिए।

सतगुरु कहते हैं कि अपने सत्कर्म से हम सभी प्रेममय जीवन जी सकते हैं। परमात्मा प्रेम और समर्पण के भूखे हैं। सच्चे समर्पण के बाद कण कण में परमात्मा के दर्शन होते हैं। परमात्मा ने हम सभी को प्रेम की प्रतिमूर्ति बनाकर भेजा है। हम सभी को इस बात पर गर्व होना चाहिए। हम सभी के जीवन में प्रेम करने के अवसर आते है। अज्ञानता बस हम सभी उस वक्त को गवां देते हैं। जबकि जीवन का सार प्रेम है। प्रेम की परिभाषाएं सभी लोग अलग-अलग तरीके से गढ़ लेते हैं। जबकि वास्तविकता कुछ और है। प्रेम से परिपूर्ण जीवन जीने का आनंद ही कुछ अलग है। प्रेम के बगैर जीवन जीने में अनेकों प्रकार की कठिनाइयां आती है। प्रेम को रतन धन के रूप में माना गया है। जिसने भी जीवन में उतारा हार हाल में सुखी बन गया। प्रेम से परिपूर्ण व्यक्ति की सुगंध चारों ओर अपने आप फैल जाती है। ईश्वर से प्रेम करने पर व्यक्ति अनंत ऊंचाइयों पर पहुंचता है। हर व्यक्ति को एक दूसरे से प्रेम करना चाहिए।

Img 20240917 Wa0109निश्चित समय के लिए मानव तन मिला है। आप सभी जिस प्रकार से इस मायावी संसार में जीवन जीना चाहते हैं। वैसे ही लोग आपको मिलते चले जाएंगे। लेकिन ईश्वर से प्रेम होने पर हर व्यक्ति की प्रवृत्ति बदल जाती है। मानवीय गुणों का विकास होने के साथ-साथ हर व्यक्ति सरल और विनम्र बन जाता है। विनम्रता ही मनुष्य का आभूषण है। इसके बाद ही प्रेम का अंकुरण हो जाता है। यही जीवन का सार है।इस मौके पर बसंत लाल, सिद्धार्थ ,शिव मूर्ति, रज्जन लाल ,ऊषा , रेखा ,अंजली , आदि मौजूद रही।

Related posts:

बीएलओ घर-घर जाकर देंगे गणना प्रपत्र, यूपी में 1.62 लाख बीएलओ की तैनाती

न्यूज़ नेटवर...
Thursday November 6, 2025

कार्तिक पूर्णिमा पर राम नगरी अयोध्या में उमड़ा आस्था का सैलाब

नीरज शुक्ल ...
Wednesday November 5, 2025

कार्तिक पूर्णिमा पर इस पौधे की पूजा अर्चना करने से घर में आती है सुख समृद्धि

न्यूज़ डेस्क...
Wednesday November 5, 2025

सनातन धर्म पीठ में प्रवाहित हो रही भक्ति की मंदाकिनी

नीरज शुक्ल ...
Tuesday November 4, 2025

ग्रामीण संस्कृति की प्राचीनता व आधुनिकता की अनुभूति कराता है डलमऊ का कार्तिक पूर्णिमा मेला

  न्यू...
Tuesday November 4, 2025

कार्तिक पूर्णिमा पर करें यह उपाय तो बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

न्यूज़ डेस्क...
Tuesday November 4, 2025

चेयरमैन की मेहनत लाई रंग, आज डलमऊ में दिखेंगी काशी की झलक

न्यूज़ डेस्क...
Tuesday November 4, 2025

हनुमान चालीसा, दीपदान और वृक्षारोपण के साथ संकट मोचन धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब

नीरज शुक्ल ...
Monday November 3, 2025

कार्तिक पूर्णिमा मेला के उपलक्ष्य में बड़ा मठ डलमऊ में आयोजित कार्यक्रमों का उपक्रम

डलमऊ, रायबरे...
Sunday November 2, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *