• Mon. Nov 10th, 2025

Sashakt News

सशक्त न्यूज़- सच्ची और सशक्त ख़बर

समाज कल्याण का कारनामा, जिंदा को दिखाया मृत, मुर्दों को दे रहे पेंशन

News Desk

ByNews Desk

Oct 13, 2024
Img 20241013 Wa0113

न्यूज डेस्क,रायबरेली। जरूरतमंद पेंशन के लिए लगातार कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। वहीं अधिकारी कभी केवाइसी तो कभी आधार कार्ड संशोधित कराने की बात कहकर उन्हें दौड़ा रहे हैं। दूसरी ओर मृतक के बैंक खाते में दो साल से पेंशन भी भेजी जा रही है।समाज कल्याण की ओर से पेंशन सत्यापन का कार्य भी बखूबी कराया जाता है। लेकिन जांच अधिकारियों ने मौत के बाद भी लोगों को जीवित दिखा कर रिपोर्ट दे दी है। समाज कल्याण विभाग भी ऐसे मामलों को लेकर चुप्पी साधे हुए है। मामले की शिकायत डीएम से की गई है।

डीह के बहुतई ग्राम पंचायत निवासी राजेश कुमार ने डीएम को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि गांव के दयाराम की मौत दो वर्ष पहले हो गई है। लेकिन लगातार समाज कल्याण विभाग मृतक के खाते में पेंशन भेज रहा है। बीते 11 सितंबर को भी पैसा खाते में भेजा गया है। मृतक के खाते में पेंशन जारी होने पर लोगों में रोष हैं। मामले को लेकर विभागीय अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं। इसी ग्रामपंचायत के नसीराबाद भुल्लर निवासी देवकली को कागज पर मृत दिखाकर पेंशन रोक दी गई है। ग्रामीण राजेश का आरोप है कि ग्राम प्रधान के पिता दयाराम की मृत्यु दो साल पहले हो गई है। लेकिन लगातार पेंशन उनके खाते में जा रही है। फर्जी तरीके से दस्तावेज में दिखाया गया मृतक बुजुर्ग देवकली ने एक सप्ताह पहले जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देते हुए ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत अधिकारी पर आरोप लगाते हुए बताया कि फर्जी तरीके से उसे दस्तावेज में 15 अक्टूबर 1990 को मृतक दिखा दिया।
इसके बाद 26 अप्रैल 2024 को महिला का मृत्यु प्रमाण पत्र भी जारी कर दिया गया है। वहीं देवकली ने बताया कि उसको इस बात की जानकारी हुई, तो उसके होश उड़ गए। बुजुर्ग महिला छह माह से जीवित होने का प्रमाण देने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रही है।मामले पर मुख्य विकास अधिकारी अर्पित उपाध्याय ने टीम गठित जांच के आदेश दिए हैं। महिला को मृतक दिखाने के मामले की जांच आख्या आती उससे पहले मृतक को पेंशन देने का एक और मामला इसी ग्राम पंचायत से प्रकाश में आ गया है।

Related posts:

जांच में दोषी पाए गए आबकारी आयुक्त रामप्रीत चौहान को आबकारी मंत्री ने किया बर्खास्त

  लख...
Monday November 10, 2025

लापरवाही पर उपखंड अधिकारी व अवर अभियंता नपे

  न्...
Saturday November 8, 2025

पेंशन भोगी अपना जीवन प्रमाणपत्र जमा कर कोषागार में स्वयं उपस्थित होकर भौतिक सत्यापन कराना करें सुनिश...

पेंशन भोगी अ...
Friday November 7, 2025

पंचायत घर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया, उतारना भूल गए

रायबरेली। दी...
Tuesday November 4, 2025

अनियमित के आरोप में पद से हटाए गए नगर पालिका परिषद भिनगा के अध्यक्ष

नीरज शुक्ल ...
Monday November 3, 2025

महादेवा में दूसरे गरजा बुलडोजर, मौजूद रहा पुलिस प्रशासन

बाराबंकी जनप...
Sunday November 2, 2025

कार्तिक पूर्णिमा मेला के उपलक्ष्य में बड़ा मठ डलमऊ में आयोजित कार्यक्रमों का उपक्रम

डलमऊ, रायबरे...
Sunday November 2, 2025

ड्यूटी से गायब चिकित्सक व कर्मचारियों का सीएमओ ने वेतन रोका

  &n...
Wednesday October 29, 2025

डीएम ने कार्यो में लापरवाही पर डीपीआरओ और अधिशासी अभियंता शहरी जल निगम से स्पष्टीकरण मांगा

  रा...
Tuesday October 28, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *