• Mon. Nov 10th, 2025

Sashakt News

सशक्त न्यूज़- सच्ची और सशक्त ख़बर

एक साल में 100 से अधिक घरों मे चोरी, नगदी समेत तीन करोड़ से अधिक का सामान पार, एक भी घटना का नहीं हुआ खुलासा

News Desk

ByNews Desk

Oct 13, 2024
17 11 2022 Thief 9 23210013

ब्यूरो रिपोर्ट मोहम्मद इसराइल रायबरेली

रायबरेली: पिछले एक साल में चोरों ने लगभग 100 से अधिक घरों को निशाना बनाया है। और नगदी समेत लगभग तीन करोड़ से अधिक का सामान उठा ले गए। आए दिन हो रही चोरी की वारदातों को रोकने में जनपद की पुलिस नाकाम साबित हो रही है। चंद छोटी वारदातों का राजफाश कर पुलिस अपनी पीठ थपथपा रही है।

11 दिसंबर 2023 की रात उक्त गांव निवासी पूर्व ब्लाक प्रमुख शिवकुमार यादव तथा उनके भाई राजेंद्र यादव व पड़ोसी रामकिशोर मौर्य के घर अज्ञात चोरों ने 35 लाख नगदी समेत करीब 73 लाख रुपए कीमत के सोने चांदी के आभूषण पार कर दिए थे। जांच को पहुंची पुलिस टीम समेत आलाधिकारियों ने सीसी कैमरे की फुटेज समेत अन्य तथ्यों की विधिवत पड़ताल की थी। इस बीच ग्रामीणों का बढ़ता आक्रोश देख पूर्व में रहे एसपी आलोक प्रियदर्शी ने गांव पहुंचकर परिजनों समेत ग्रामीणों को समझाते हुए एक माह के अंदर घटना के खुलासे का दावा किया था। इस बीच एसओजी, सर्विलांस आदि टीमें लगाई गई, इसके बाद कप्तान बदते रहे। लेकिन पुलिस के हाथ चोरों के गिरेबान तक नहीं पहुंच सके। बनबढ़ चोर लगातार क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते रहे।

इन चोरियों का भी नहीं हो सका राजफास

केस – एक
एक जुलाई 2023
एनटीपीसी गेट नंबर दो स्थित सर्राफा व्यवसाई की दुकान से 12 लाख कीमत के आभूषण चोरी

केस – दो
30 जुलाई 2023
रेलवे कॉलोनी निवासी छह कर्मचारियों के आवास से चार लाख नगदी समेत करीब 20 लाख कीमत के सोने चांदी के आभूषण चोरी

केस – तीन
13 अक्टूबर वर्ष 2023
गंगौली निवासी राकेश यादव के घर से दस हजार नगदी समेत पांच लाख कीमत के सोने चांदी के आभूषण चोरी

केस – चार
14 नवंबर वर्ष 2023
जगतपुर थाना अंतर्गत रामगढ़ टिकरिया निवासी दरोगा सुभाष सिंह समेत तीन घरों से नगदी समेत 15 लाख कीमत के सोने चांदी के आभूषण चोरी

केस- पांच
14 मार्च 2024
जगतपुर थाना अंतर्गत रोझईया भीखम शाह निवासी शिव आधार त्रिवेदी के घर से चार लाख नगदी समेत 35 लाख कीमत के सोने चांदी के आभूषण चोरी।

Related posts:

पंडित जगन्नाथ मिश्र महाविद्यालय में रोजगार मेले का आयोजन

न्यूज नेटवर्...
Monday November 10, 2025

जल्दी पैसा कमाने में तीन हजार लोगों ने गंवा दिए 50 लाख

  न्...
Monday November 10, 2025

स्वास्थ्य कर्मचारियों की लापरवाही से गई नवजात की जान

न्यूज नेटवर्...
Sunday November 9, 2025

रायबरेली में गेगासों गंगा पुल के मरम्मत पर खर्च होंगे 16 करोड़, काम शुरू

न्यूज़ नेटवर...
Sunday November 9, 2025

मदरसा प्रबंधन पर दुराचार का आरोप केस दर्ज

सीतापुर म...
Saturday November 8, 2025

स्नातक वर्ग 2025 और एन.आई.एफ.टी. के 40 वर्षों की रचनात्मक उत्कृष्टता का उत्सव

रायबरेली।  व...
Saturday November 8, 2025

विद्यालय निमार्ण का ठेका दिलाने के बहाने ठगे 50 हजार

  न्...
Friday November 7, 2025

पेंशन भोगी अपना जीवन प्रमाणपत्र जमा कर कोषागार में स्वयं उपस्थित होकर भौतिक सत्यापन कराना करें सुनिश...

पेंशन भोगी अ...
Friday November 7, 2025

घायल युवक के उपचार में वानर सेना की मुहिम लाई रंग, मदद के लिए बढ़े हाथ

न्यूज़ डेस्क...
Friday November 7, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *