• Mon. Nov 10th, 2025

Sashakt News

सशक्त न्यूज़- सच्ची और सशक्त ख़बर

बिजली कटौती व ट्रिपिंग से व्यापारी तथा किसान परेशान

News Desk

ByNews Desk

Oct 12, 2024
Img 20240930 Wa0042

मोहम्मद इसराइल ऊंचाहार रायबरेली

ऊंचाहार, रायबरेली: प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी पर्वों पर निर्वाध विद्युत आपूर्ति के निर्देश दिए हैं। लेकिन कटौती तथा लगातार ट्रिपिंग कर विद्युत विभाग इसे ठेंगा दिखा रहा है। नतीजा विभाग के रवैए से व्यापारी से लेकर ग्रामीण व किसान सभी परेशान हैं

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तहसील कस्बा में 22 घंटे तो वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली आपूर्ति करने के निर्देश दिए हैं। वहीं सभी समुदायों के पर्वों पर निर्वाध विद्युत आपूर्ति के निर्देश दिए हैं।

जमुनापुर, ऊंचाहार कस्बा, तहसील, रसूलपुर, इटौरा बुजुर्ग, रोहनिया, गदागंज, जगतपुर विद्युत उपकेंद्र से क्षेत्र की करीब पांच लाख आबादी को विद्युत आपूर्ति की जाती है। इसके अलावा विभाग अपने मनमानी पर उतारू है। रोस्टिंग, ट्रिपिंग तथा कटौती से जहां व्यापार प्रभावित हो रहा है, वहीं किसानों से लेकर आम जनमानस परेशान है। दौलतपुर गांव निवासी घनश्याम तिवारी, राधेश्याम, ग्यारसी लाल, विनोद कुमार, अमरेश कुमार, उदय राज, अनिल कुमार आदि ने बताया कि विभाग द्वारा 12 से 14 घंटे ही विद्युत आपूर्ति की जा रही है। विद्युत वितरण खंड के आदिशक्ति अभियंता धीरेंद्र सिंह ने बताया कि लाइन फाल्ट की वजह से समस्या उत्पन्न हुई है। दुरुस्त कर कर निर्वाध विद्युत आपूर्ति की जाएगी।

Related posts:

पंडित जगन्नाथ मिश्र महाविद्यालय में रोजगार मेले का आयोजन

न्यूज नेटवर्...
Monday November 10, 2025

जल्दी पैसा कमाने में तीन हजार लोगों ने गंवा दिए 50 लाख

  न्...
Monday November 10, 2025

स्वास्थ्य कर्मचारियों की लापरवाही से गई नवजात की जान

न्यूज नेटवर्...
Sunday November 9, 2025

रायबरेली में गेगासों गंगा पुल के मरम्मत पर खर्च होंगे 16 करोड़, काम शुरू

न्यूज़ नेटवर...
Sunday November 9, 2025

मदरसा प्रबंधन पर दुराचार का आरोप केस दर्ज

सीतापुर म...
Saturday November 8, 2025

स्नातक वर्ग 2025 और एन.आई.एफ.टी. के 40 वर्षों की रचनात्मक उत्कृष्टता का उत्सव

रायबरेली।  व...
Saturday November 8, 2025

विद्यालय निमार्ण का ठेका दिलाने के बहाने ठगे 50 हजार

  न्...
Friday November 7, 2025

पेंशन भोगी अपना जीवन प्रमाणपत्र जमा कर कोषागार में स्वयं उपस्थित होकर भौतिक सत्यापन कराना करें सुनिश...

पेंशन भोगी अ...
Friday November 7, 2025

घायल युवक के उपचार में वानर सेना की मुहिम लाई रंग, मदद के लिए बढ़े हाथ

न्यूज़ डेस्क...
Friday November 7, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *