सशक्त न्यूज नेटवर्क
अस्पताल एरिया में बनाया सुरक्षित ठिकाना, धूप सेंकने से लेकर पानी में तैरने तक का इंतजाम; चार-पांच महीने बाद मिलेगा नया घर
कानपुर: कानपुर चिड़ियाघर के 52 साल के इतिहास में पहली बार गैंगेटिक घड़ियालों के शावकों का जन्म हुआ है। नन्हे घड़ियालों के जन्म के साथ ही जू प्रशासन ने उनकी परवरिश को लेकर भी खास इंतजाम किए हैं। फिलहाल इन्हें अस्पताल एरिया में सुरक्षित माहौल में रखा गया है, जहां उनकी हर जरूरत का ध्यान रखा जा रहा है।
सुबह की धूप निकलते ही शावक धूप सेंकने के लिए बाहर आते हैं। इसके बाद पानी में तैरने और आसपास चहलकदमी करने में भी समय बिताते हैं। जू प्रशासन की निगरानी में उनकी गतिविधियों और सेहत पर लगातार नजर रखी जा रही है।
चार-पांच महीने बाद बदलेगा ठिकाना
जू प्रशासन के मुताबिक, नन्हे घड़ियालों को अभी करीब चार से पांच महीने तक अस्पताल एरिया में ही रखने की तैयारी है। इस दौरान उनका शरीर मजबूत होने और प्राकृतिक वातावरण में रहने के अनुकूल होने का इंतजार किया जाएगा। इसके बाद उनके लिए अलग से घर तैयार किया जाएगा, जहां उन्हें अपेक्षाकृत बड़े और सुरक्षित स्थान में रखा जा सकेगा।
घड़ियालों के शावकों का जन्म कानपुर जू के लिए खास उपलब्धि माना जा रहा है। पहली बार हुए इस प्रजनन के बाद अब जू प्रशासन का पूरा फोकस नन्हे घड़ियालों की सुरक्षित परवरिश और उनके बेहतर विकास पर है।
यह भी पढ़ें -https://sashaktnews.com/45-50-%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%9f-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%86%e0%a4%97%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%a2%e0%a4%bc%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a5%82%e0%a4%a1-%e0%a4%ae%e0%a5%87/sashakt-news/

