युवा सोच ने गढ़ी गांव की चमकती तस्बीर, ग्रामीण बोले युवा है हमारा ग्राम प्रधान

सशक्त न्यूज नेटवर्क
रायबरेली जनपद की ग्राम पंचायत मुस्तफाबाद बेलहनी प्रधान अखिलेश ने अपने उत्कृष्ट विकास कार्यों से न केवल जनपद बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। उनकी मेहनत और समर्पण को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिली है और अब वह 26 जनवरी 2026 को नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित होने वाली गणतंत्र दिवस परेड में विशेष अतिथि के रूप में भाग लेंगे।

पंचायती राज मंत्रालय द्वारा प्रकाशित पत्र में बताया गया है कि उत्तर प्रदेश से कुल 42 ग्राम पंचायतों के प्रधानों को विशेष अतिथि के रूप में एवं उनके 24 जीवनसाथी को इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम के लिए चयनित किया गया हैl

प्रधान अखिलेश इस ऐतिहासिक राष्ट्रीय समारोह में शामिल होंगे। यह सम्मान उन्हें ग्राम पंचायत मुस्तफाबाद बेलहनी के सर्वांगीण विकास में किए गए उनके अथक प्रयासों के लिए मिला है। ग्राम प्रधान के रूप में उन्होंने गांव को एक आदर्श पंचायत के रूप में स्थापित करने के लिए दिन-रात मेहनत की है।

मुस्तफाबाद बेलहनी के निवासी प्रधान अखिलेश के इस सम्मान पर गर्व महसूस कर रहे हैं। गांव के लोगों का कहना है कि प्रधान अखिलेश ने ग्राम पंचायत में सड़क, बिजली, पेयजल, स्वच्छता, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे सभी क्षेत्रों में क्रा%

More From Author

You May Also Like