• Mon. Nov 10th, 2025

Sashakt News

सशक्त न्यूज़- सच्ची और सशक्त ख़बर

काम में धीमी गति पर डीएम ने जताई नाराजगी

News Desk

ByNews Desk

Dec 2, 2024
काम में धीमी गति पर डीएम ने जताई नाराजगी

न्यूज़ डेस्क: बचत भवन सभागार में सोमवार को जिला अधिकारी महोदया की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की बैठक आहूत की गई। बैठक की शुरुआत आईसीडीएस विभाग द्वारा कराए जा रहे पोषण भी पढ़ाई भी कार्यक्रम से की गई। जिसके बारे में रॉकेट लर्निंग संस्थान की असीम शर्मा द्वारा पीपीटी के माध्यम से जिलाधिकारी महोदय को अवगत कराया गया।

पोषण भी पढ़ाई भी कार्यक्रम के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कैपेसिटी बिल्डिंग का कार्यक्रम है, जिसे भारत सरकार द्वारा संचालित किया जा रहा है। इसके पश्चात जिलाधिकारी महोदय द्वारा निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई।

जिन ब्लॉकों में निर्माण कार्य की प्रगति धीमी थी वहां के बीडीओ के लिए जिलाधिकारी महोदय द्वारा कड़ी चेतावनी निर्गत की गई। IFA टैबलेट के बारे में महोदया द्वारा कहा गया कि स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग एवं आईसीडीएस मिलकर गोलियों का वितरण करना सुनिश्चित करें।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अर्पित उपाध्याय ,सीएमओ डॉक्टर नवीन चंद्र ,रॉकेट लर्निंग के संस्थान से प्रतिनिधि स्टेटमेंट असीम शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित सभी सीडीपीओ व मुख्य खंड विकास अधिकारी सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

 

Related posts:

महोत्सव में स्थानीय कलाकारों ने मोहा मन, नगर पंचायत अध्यक्ष ने किया सम्मानित

रायबरेली का...
Monday November 10, 2025

एफ.जी.आई.ई.टी. छात्र चंद्र प्रकाश ने जीता स्वर्ण पदक

  ग्...
Monday November 10, 2025

जल्दी पैसा कमाने में तीन हजार लोगों ने गंवा दिए 50 लाख

  न्...
Monday November 10, 2025

स्वास्थ्य कर्मचारियों की लापरवाही से गई नवजात की जान

न्यूज नेटवर्...
Sunday November 9, 2025

किसानों ने श्वेतधारा डेरी पर लगाया भेदभाव पूर्ण व्यवहार करने का आरोप

न्यूज नेटवर्...
Sunday November 9, 2025

रायबरेली में गेगासों गंगा पुल के मरम्मत पर खर्च होंगे 16 करोड़, काम शुरू

न्यूज़ नेटवर...
Sunday November 9, 2025

मदरसा प्रबंधन पर दुराचार का आरोप केस दर्ज

सीतापुर म...
Saturday November 8, 2025

अंकित राज कृष्णा ग्रुप बरेली के कलाकारों ने मोहा मन

न्यूज़ नेटवर...
Saturday November 8, 2025

टीईटी के खिलाफ़ 24 नवंबर को जंतर-मंतर पर रायबरेली जिले के शिक्षक करेंगे प्रदर्शन

न्यूज नेटवर्...
Saturday November 8, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *