• Mon. Nov 10th, 2025

Sashakt News

सशक्त न्यूज़- सच्ची और सशक्त ख़बर

12 साल बाद भारतीय क्रिकेट टीम बनी चैंपियन, हर तरफ मनाई जा रही दीपावली

News Desk

ByNews Desk

Mar 9, 2025
IMG 20250309 225641 12 साल बाद भारतीय क्रिकेट टीम बनी चैंपियन, हर तरफ मनाई जा रही दीपावली

रायबरेली: 12 साल बाद भारतीय क्रिकेट टीम ने विश्व चैंपियन ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया है। भारत के रणबांकुरों ने न्यूजीलैंड को हरा कर चैम्पियन ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है।

भारत के खिलाड़ियों की मेहनत और लगन की बदौलत पूरे देश में होली के रंगों के बजाए दीपावली मनाई जा रही है। हर तरफ पटाखे फोड़े जा रहे हैं।

हर तरफ लोग खुशी से झूम रहे हैं। लोग फेसबुक, इंस्टाग्राम व अन्य सोशल मीडिया पर शेयर कर अपनी खुशी का इजहार कर रहे हैं।