हजारों कलश यात्रियों पर हेलीकाप्टर से पुष्प वर्षा के बीच निकाली गई भव्य कलश यात्रा

ऊंचाहार (रायबरेली): चंड़रई टोल प्लाजा स्थित मैदान में होने वाली शिव महापुराण कथा को लेकर गुरुवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और भजन कीर्तन कर हर-हर महादेव के जयकारों के बीच कलश यात्रियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई।
यात्रा में बड़ी संख्या में महिला व पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए।

कथा के मुख्य यजमान प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ मनोज कुमार पांडे पत्नी नीलम पांडे पुत्री अर्ली पांडेय पीतांबर वस्त्र धारण किए सर पर कलश अगल-बगल भारी संख्या में सुरक्षा कर्मी बड़ी संख्या में महिलाएं, युवतियां सिर पर कलश रख कर शामिल हुईं। आगे-आगे धार्मिक ध्वज और पीछे भजन-कीर्तन करते श्रद्धालुओं का समूह चल रहा था।

भजन कीर्तन के साथ भगवान शिव के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। यात्रा के मार्ग में जगह-जगह लोगों ने श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए पुष्प वर्षा की। यात्रा के दौरान युवाओं और महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। चंड़रई टोल प्लाजा स्थित शिव महापुराण के विशाल पंडाल में कलश यात्रा पहुंचाई गई। वैदिक मंत्र उपचार के बीच कलश स्थापित किए गए।

श्रोताओं की सुविधा के लिए किए गए इंतजाम

विशाल पंडाल के साथ साथ श्रद्धालुओं के बैठने, पेयजल, प्रकाश, पार्किंग और सुरक्षा तथा भंडारे की व्यवस्था की गई है। कथा में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए आयोजन समिति और प्रशासन की ओर से व्यवस्थाओं को लगातार दुरुस्त किया जा रहा है। कथा आयोजन में प्रदेश के प्रमुख जनप्रतिनिधियों और विशिष्ट अतिथियों के पहुंचने की भी संभावना है। इसे लेकर क्षेत्र में राजनीतिक और धार्मिक दोनों स्तरों पर खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोगों के कथा में पहुंचने की उम्मीदें बढ़ रही हैं।

कलश यात्रा के समापन पर श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना कर शिव महापुराण कथा के रसफल आयोजन की कामना की। यात्रा के दौरान उमड़ी भीड़ और हेलीकाप्टर से हुई पुष्प वर्षा के आयोजन को खास बना दिया। देर तक कथा स्थल पर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजता रहा। इस मौके पर अनुराग पांडे, अमिताभ पांडे, प्रतीक राज पांडे, आरलीपांडे, आशीष तिवारी, प्रमोद सिंह फौजी, अभिलाष चंद्र कौशल, ब्लॉक प्रमुख ताल बहादुर सिंह, सुरेंद्र द्विवेदी, बाल किशोर त्रिपाठी सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

More From Author

You May Also Like