Categories:
ब्रेकिंग न्यूज़
जनसमस्याओं को लेकर दादा श्री ने किया जनसंपर्क, लोगों से जाना हाल-चाल
सशक्त न्यूज नेटवर्क
रायबरेली। श्री फाउंडेशन के चेयरमैन एवं वरिष्ठ समाजसेवी मनोज द्विवेदी ‘दादा श्री’ ने शुक्रवार को लालगंज कस्बे के अंबेडकर मार्ग स्थित वार्ड नंबर नौ में रजा टेलर मोहल्ले का जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने मोहल्ले के लोगों से आत्मीय मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना और क्षेत्र की समस्याओं के बारे में जानकारी ली।
जनसंपर्क के दौरान दादा श्री ने स्थानीय लोगों से विभिन्न मुद्दों पर खुलकर बातचीत की। उन्होंने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान को लेकर सार्थक संवाद किया। इस दौरान लोगों ने मोहल्ले से जुड़ी कई स्थानीय समस्याओं और अपनी आवश्यकताओं के बारे में उन्हें अवगत कराया।
मनोज द्विवेदी ‘दादा श्री’ ने कहा कि जनसंपर्क का उद्देश्य केवल लोगों से मिलना नहीं, बल्कि उनकी समस्याओं को करीब से समझना और उनके समाधान की दिशा में प्रयास करना है।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता दी जाएगी। आम लोगों के साथ लगातार संवाद कायम रखकर उनकी समस्याओं को संबंधित स्तर तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
दादा श्री के सहज और आत्मीय व्यवहार से स्थानीय लोगों में भी उत्साह दिखाई दिया। लोगों ने उनसे क्षेत्र की समस्याओं के समाधान और विकास को लेकर चर्चा की। जनसंपर्क के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे और उन्होंने अपनी बात खुलकर उनके सामने रखी।