Categories:
ब्रेकिंग न्यूज़
स्वास्थ्य शिविर में मरीजों ने कराया निशुल्क उपचार
सशक्त न्यूज नेटवर्क
रायबरेली। इंदिरा गांधी नेत्र चिकित्सालय, लखनऊ के द्वारा डलमऊ ब्लॉक के कॉपरेटिव संघ मुराई बाग चौराहा में नेत्र परीक्षण निशुल्क ऑपरेशन एवम रोगियों को निशुल्क चश्मा वितरण शिविर का आयोजन किया गया। नेत्र शिविर का आयोजन जिला पंचायत सदस्य डलमऊ तृतीय व एआईसीसी मेम्बर वीरेन्द्र यादव एडवोकेट व सभासद ऋतिक जायसवाल ने किया।
नेत्र शिविर आज सवेरे 9:00 बजे से 1:00 बजे तक चलाया गया जिसमें 96 लोगों के नेत्र परीक्षण किए गए और 29 लोगों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया और 14 लोगों को चश्मा लगाए गए मरीजों को आइ ड्रॉप दी गई ।
शिविर में बड़ी संख्या में आए लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए एवं विकलांग, वृद्धावस्था, विधवा पेंशन की जानकारी दी गई और समस्याओं का निस्तारण कराया गया।
इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष हरिभान चौधरी मनमोहन सभासद, विक्रम सभासद नगर अध्यक्ष मोहम्मद शकील विमलेश चौधरी शिवेन्द्र मोदनवाल, जगदीश यादव, के एस यादव, राजन मिश्रा, पीयूष यादव, शिवेन्द्र कुमार, आलोक कुमार यादव शुभम मुंशी अरविन्द शुक्ला, दीपक कुमार, अखिलेश यादव, संजयकुमार, आलोक यादव दीना का पुरवा, अनीश कुमार, विपिन , लाल गोपाल, शिवा लोधी तेजभानराम कुमार समेत सैकड़ो ग्राम वासी उपस्थित रहें।