• Mon. Nov 10th, 2025

Sashakt News

सशक्त न्यूज़- सच्ची और सशक्त ख़बर

स्वार्थी मन कभी भक्ति नहीं कर पाता-रामकिशोर

News Desk

ByNews Desk

Oct 28, 2024
Img 20241028 Wa0118

नागेश त्रिवेदी रायबरेली: सन्त निरंकारी आश्रम में सोमवार को सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वक्ता राम किशोर ने कहा बड़े ही भाग्य से मानव जन्म मिला है। इसकी सार्थकता को जानिए। जीवन उसको कहते हैं जो काम किसी के आता है। भक्ति करना जीवन का उद्देश्य होना चाहिए। भक्ति से ही जन्म मरण के बंधन से मुक्त मिलती है।

स्वार्थी मन कभी भक्ति नहीं कर पाएगा। भक्ति करने के लिए तो मन की अवस्था को सरल और सहज बनाना पड़ता है।
निर्मल मन जन सो मोहि पावा, मोहि कपट छल छिद्र न भावा।। जिनके मन में किसी के प्रति छल कपट नहीं रहता सभी के लिए प्रेम और दया के भाव रहते हैं। जो अपनी क्षमता के अनुसार दूसरों की मदद करने के भाव रखते हैं । ईश्वर उनकी मदद करता है। उनके लिए प्रभु का मार्ग बहुत ही सहज हो जाता है।

संत महापुरुषों की शिक्षाओं को अमल करके हम सभी सुंदर जीवन बना सकते है। क्योंकि जब हम संतों से जुड़ते हैं सन्त हमें गुरु से जोड़ देते हैं। सतगुरु से ज्ञान पाकर भक्ति करने की शक्ति मिल जाती है।तब संसार मैं हर तरफ प्रभु परमात्मा ही दिखाई देता है। किसी भी व्यक्ति के अवगुण नहीं देखना चाहिए। सिर्फ गुण देखना चाहिए। सोच बदलने पर ही हर व्यक्ति ईश्वर के रूप में दिखाई देता है। इसके बाद ही मानवता के साथ जीवन जीना आ जाता है। इस मौके पर बसन्त लाल , राम स्वरूप, राम सुमेर, शीतला प्रसाद ,रतीपाल , आशा निर्मला , उषा , वन्दना मौजूद रही।

Related posts:

जांच में दोषी पाए गए आबकारी आयुक्त रामप्रीत चौहान को आबकारी मंत्री ने किया बर्खास्त

  लख...
Monday November 10, 2025

पंडित जगन्नाथ मिश्र महाविद्यालय में रोजगार मेले का आयोजन

न्यूज नेटवर्...
Monday November 10, 2025

जल्दी पैसा कमाने में तीन हजार लोगों ने गंवा दिए 50 लाख

  न्...
Monday November 10, 2025

स्वास्थ्य कर्मचारियों की लापरवाही से गई नवजात की जान

न्यूज नेटवर्...
Sunday November 9, 2025

रायबरेली में गेगासों गंगा पुल के मरम्मत पर खर्च होंगे 16 करोड़, काम शुरू

न्यूज़ नेटवर...
Sunday November 9, 2025

मदरसा प्रबंधन पर दुराचार का आरोप केस दर्ज

सीतापुर म...
Saturday November 8, 2025

स्नातक वर्ग 2025 और एन.आई.एफ.टी. के 40 वर्षों की रचनात्मक उत्कृष्टता का उत्सव

रायबरेली।  व...
Saturday November 8, 2025

विद्यालय निमार्ण का ठेका दिलाने के बहाने ठगे 50 हजार

  न्...
Friday November 7, 2025

पेंशन भोगी अपना जीवन प्रमाणपत्र जमा कर कोषागार में स्वयं उपस्थित होकर भौतिक सत्यापन कराना करें सुनिश...

पेंशन भोगी अ...
Friday November 7, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *