Categories: हादसा

सेफ्टी टैंक में गिरने से मासूम बच्ची की गई जान

सशक्त न्यूज नेटवर्क
रायबरेली। रोहनिया ब्लॉक क्षेत्र के कलकलिया पुर मजरे रसूलपुर में एक ढाई वर्षीय बच्ची का घर के पास शौचालय का बना सेफ्टी टैंक में गिरने से दर्दनाक मौत हो गई ।

सोमवार की दोपहर कलकलियापुर गांव निवासी अनिल मौर्या की तीन वर्षीय पुत्री अन्वी घर के पास खेल रही थी । घर में मौजूद लोग अपने काम में व्यस्त हो गए। कुछ देर बाद जब बच्ची नहीं दिखाई दी तो घर वाले आस पास खोजने लगे । बच्ची को खोजने में लगभग दो घंटे लग गए ।

तब परिजनों की नजर दो दिन पूर्व शौचालय की सेफ्टी टैंक की सफाई हुई थी जिसका ढक्कन खुला हुआ था ।उस पर नजर पड़ी तो शंका के तौर पर टैंक में देखा गया तो बच्ची उसी में पड़ी दिखाई दी अचेत अवस्था में तुरंत बाहर निकल कर सलोन के निजी अस्पताल ले गए, वहां जवाब होने पर रायबरेली स्थित एम्स लेकर गए जहां पर डॉक्टरो ने मृत घोषित कर दिया ।

More From Author

You May Also Like